ट्रेन में संदिग्ध व्यक्ति के पास से 44.50 लाख रुपये बरामद और फिर

मधुपुर: मधुपुर स्टेशन पर आरपीएफ (रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स) ने एक संदिग्ध व्यक्ति के पास से 44.50 लाख रुपये नगद बरामद किए हैं। यह घटना मंगलवार रात की है जब मधुपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पटना-पुरी स्पेशल ट्रेन 08440 में भारी बैग लेकर चढ़ते हुए देखा गया।

आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर दी प्रसाद और एस कमल ने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान, व्यक्ति के बैग में बड़ी संख्या में नोट अखबार के पन्नों में लपेटे हुए बंडल के रूप में मिले। संदिग्ध व्यक्ति की पहचान मोहम्मद करामत के रूप में की गई है।

तलाशी के बाद, जब करामत से रुपयों के स्रोत और उनके उपयोग के बारे में पूछताछ की गई, तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर आरपीएफ ने तुरंत मामले की सूचना आयकर विभाग को दी। आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और टीम ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है

 

प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह राशि संभवतः मधुपुर के किसी राइस मिल से संबंधित है और किसी राजनीतिक पार्टी को पहुंचाई जानी थी। आयकर विभाग की टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह राशि किस उद्देश्य से और किसके लिए भेजी जा रही थी।

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...