Advertisement
Advertisement

Rupauli Assembly By Election: नौंवें राउंड में भी शंकर सिंह आगे, जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा..

पूर्णिया: बिहार के रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव की गिनती जारी है। नौंवें राउंड की गिनती पूरी हो गई है और अब तक के परिणाम के अनुसार रुपौली विधानसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह आगे चल रहे हैं जबकि जदयू के उम्मीदवार कलाधर मंडल दूसरे नंबर पर और राजद की प्रत्याशी काफी पीछे चल रही हैं। हालांकि अभी भी सभी दल अपने प्रत्याशी की जीत का दावा कर रही है।

इस बीच हमारे संवाददाता ने बात की जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से। उमेश कुशवाहा ने कहा कि जो इधर उधर वोटिंग हो रहा है उसकी हमलोग समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि छः राउंड तक हमारे उम्मीदवार आगे थे और अभी तीन राउंड की गिनती बाकि है। वोटों का फाइनल गिनती होने के बाद जनता का जो भी निर्णय होगा उसे हम लोग स्वीकार करेंगे। उमेश कुशवाहा ने कहा कि हम रुपौली विधानसभा चुनाव की समीक्षा करेंगे और जो भी बेहतरी के लिए होगा वह करेंगे।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान रुपौली की तत्कालीन जदयू विधायक बीमा भारती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और राजद की टिकट पर लोकसभा चुनाव में मैदान में उतरी थी। हालाँकि विधानसभा उपचुनाव में भी बीमा भारती एक बार फिर राजद की टिकट पर इस सीट पर चुनाव लड़ रही हैं और वह तीसरे पायदान पर हैं जबकि जदयू के कलाधर मंडल दूसरे और निर्दलीय शंकर सिंह पहले नंबर पर हैं। रुपौली विधानसभा उपचुनाव की गिनती के दौरान नौंवे राउंड की गिनती के बाद निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह को 51313 वोट मिला है जबकि जदयू के कलाधर मंडल को 47074 और राजद की बीमा भारती को 24403 वोट।

यह भी पढ़ें- Rupauli विधानसभा सीट पर निर्दलीय शंकर सिंह आगे, जदयू हो गई पीछे

https://youtube.com/22scope

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Rupauli Assembly By Election Rupauli Assembly By Election Rupauli Assembly By Election

Rupauli Assembly By Election

Commercial Advertisment

Jamtara Cyber Crime Arrest: जामताड़ा में साइबर ठगी का नया तरीका...

Jamtara Cyber Crime Arrest: झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: केसरिया के 160 कलाकारों के लिए खुलने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केसरिया नगर पंचायत स्थित सम्राट अशोक...

JioFinance Digital Gold: धनतेरस पर सोना खरीदने का नया तरीका, जियोपॉइंट्स...

JioFinance Digital Gold: डिजिटल पेमेंट करने वाले जियोफाइनेंस ऐप के ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की गई है। अब UPI ट्रांजैक्शन और बिल...