Advertisement
Advertisement

महाकुंभ में हर तीर्थयात्री की सुुरक्षा यूपी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता, बोले CM Yogi

प्रयागराज : महाकुंभ में हर तीर्थयात्री की सुुरक्षा यूपी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता, बोले CM Yogi। महाकुंभ 2025 के लिए जारी तैयारियों की जमीनी हकीकत का अपडेट लेने को मंगलवार को प्रयागराज पहुंचे CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि –‘… महाकुंभ के दौरान प्रयागराज आने वाले हर तीर्थयात्री और पर्यटक की सुरक्षा और सुविधा यूपी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल है।

…महाकुम्भ में कोई भारतीय हो या विदेशी, प्रवासी भारतीय हो या प्रयागराजवासी, बिना भेदभाव सबकी सुरक्षा-सबकी सुविधा सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। हर एक तीर्थयात्री का स्नान सुरक्षित हो, इसके लिए व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं होनी चाहिए’। 

CM Yogi का निर्देश – महाकुंभ में साधु-संतों का हो यथोचित सम्मान

महाकुंभ के दौरान लगने वाले मेला परिसर को लेकर CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि – ‘…पूजनीय अखाड़ों, साधु-संतों की भावनाओं का यथोचित सम्मान किया जाना चाहिए। मेला प्रबंधन से जुड़े अधिकारी संतों से सतत-संपर्क-संवाद बनाये रखें’।

इसी क्रम में CM Yogi को अब तक की तैयारियों का जमीनी फीडबैक देते हुए मेलाधिकारी विजय किरण आनंद ने बताया कि – ‘सभी पूजनीय अखाड़ों, महामंडलेश्वर, खालसा, दंडीबाड़ा, खाकचौक एवं अन्य संस्थाओं को भूमि आवंटन का कार्य पूर्ण हो गया है,। साथ ही, प्रयागवाल व अन्य नई संस्थाओं को आवंटन का कार्य जारी है। सभी की आवश्यकताओं के अनुरूप संसाधन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

मंगलवार को प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियों को लेकर मीडिया से मुखातिब  हुए सीएम योगी आदित्यनाथ। साथ में हैं यूपी के मंत्री नंद गोपाल नंदी भी।
मंगलवार को प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियों को लेकर मीडिया से मुखातिब हुए सीएम योगी आदित्यनाथ। साथ में हैं यूपी के मंत्री नंद गोपाल नंदी भी।

महाकुंभ में सभी प्रमुख 6 स्नान पर्वों पर तीर्थयात्रियों पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

इसी क्रम में CM Yogi आदित्यनाथ ने आगे बताया कि – ‘महाकुंभ में सभी 6 प्रमुख स्नान पर्वों पर हेलीकॉप्टर से तीर्थयात्रियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। इस संबंध में किए जा रहे सभी प्रबंध अब अंतिम दौर में हैं। घाट प्रबंधन और श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए 5 हजार कुम्भ सेवा मित्रों की तैनाती की गई है।

…महाकुम्भ के दौरान आपदा प्रबंधन, साइबर सुरक्षा, अग्निशमन, घाट सुरक्षा और आपातकालीन चिकित्सा तंत्र को और पुख्ता किया जा रहा है ताकि कहीं भी किसी तीर्थयात्री को कोई दिक्कत ना हो।

…इसी क्रम में मेला क्षेत्र के सभी 25 सेक्टरों में राशन वितरण के लिए 5 गोदाम बनाए जा रहे हैं। साथ ही  125 राशन की दुकानें भी स्थापित की जा रही हैं ताकि मेला स्थल पर तीर्थयात्रियों को खाद्यान्न संबंधी भी कोई दिक्कत ना रहे।

…सभी स्ट्रीट वेंडर, ऑटो रिक्शा चालकों, ई-रिक्शा चालकों के पुलिस सत्यापन तेजी से पूरा कराया जा रहा है’।

मंगलवार को प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियों को लेकर मीडिया से मुखातिब  हुए सीएम योगी आदित्यनाथ।
मंगलवार को प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियों को लेकर मीडिया से मुखातिब हुए सीएम योगी आदित्यनाथ।

CM Yogi की अपील – स्वच्छ महाकुम्भ-स्वच्छ प्रयागराज की परिकल्पना को साकार करने में सभी करें सहयोग…

मंगलवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए CM Yogi आदित्यनाथ ने प्रयागराजवासियों के साथ सभी से अपील की कि –‘… स्वच्छ महाकुम्भ-स्वच्छ प्रयागराज की परिकल्पना को साकार करने के लिए सभी प्रयागराज के वासी, संतगण एवंआम नागरिकों से सहयोग का आह्वान है।

…अधिकारीगण भी महाकुम्भ से पहले पूरा प्रयागराज अतिक्रमण मुक्त हो, इसके लिए अभियान चलाकर कार्यवाही करें। इसमें प्रयागराजवासियों का भी सहयोग अपेक्षित है। महाकुम्भ को सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री रखा जा रहा है।  कैरी बैग से लेकर होर्डिंग-बैनर तक कहीं भी प्लास्टिक नहीं, जो कुछ होगा सब बायोडीग्रेडेबल होगा। इसे लेकर जागरूकता भी बढ़ाई जा रही है’।

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...