Commercial Advertisment

दलाही पहाड़ की बस्ती में छिपा है साहेबगंज का क्रिमिनल

रांची: सोशल मीडिया के  जरिये बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन से कहा है कि ईडी (प्रवर्तन निदेशालय- ED) केस का अभियुक्त औऱ साहिबगंज का अपराधी दाहू यादव आज अभी दलाही पहाड़ के दलाही बस्ती में अपने गैंग के लोगों को बुलाकर मीटिंग कर रहा है. सरकार की पुलिस को वह महीनों से ढ़ूढ़े नहीं मिल रहा. उसे नहीं पकड़े जाने का कारण यह है कि दाहू के चाँदी के चमचमाते जूते की चोट से वहाँ के पुलिस वाले के हाथ बंधे हुए हैं. सत्ता का संरक्षण है सो अलग. दो दिनों पहले दाहू के यहाँ कुर्की-ज़ब्ती की नौटंकी वाली खबर पर तो आपकी नज़र पड़ी ही होगी. बाबूलाल के अनुसार सरकार अपनी न सही, कम से कम राज्य के इज़्ज़त की तो चिंता करे. कलम उठाए. वहाँ के एसपी को आदेश दे कि दाहू और उनके गुर्गों को चौबीस घंटे में पकड़ कर अंदर करो वरना खुद को सस्पेंड समझो. दाहू के काली कमाई के हिस्सेदार प्रशासन-पुलिस के लोगों पर एफ़आइआर की चेतावनी दें. फिर देखिये, आपकी यही पुलिस दो घंटे में दाहू को घुटने के बल चलाकर जेल पंहुचा देगी. बाबूलाल ने सीएम के अलावा डीआईजी दुमका औऱ झारखंड पुलिस को भी सोशल मीडिया के जरिये इस सूचना को साझा किया है. बाबूलाल मरांडी ने चिंता जताते कहा है कि झारखंड में ख़ासकर बांग्लादेश से सटे संतालपरगना के इलाक़े में आदिवासी-संताल बच्चियाँ लव जिहादियों का शिकार बन रही हैं. ऐसे में हेमंत सोरेन को अपने आदिवासी-संताल समाज की बच्चियों में जागरूकता लाने एवं संतालों की ज़मीन छीनने, इनका अस्तित्व समाप्त कराने के लिये काम करने वाले ऐसी शक्तियों से बचाने के लिये जागरूकता फैलाने वाली इस केरला स्टोरी फ़िल्म को टैक्स फ़्री करना चाहिये. सरकारी स्तर पर बांग्लादेश से प्रभावित संतालपरगना के सुदूर गाँवों तक जगह-जगह इस फ़िल्म को दिखलाने का इंतज़ाम भी करवाना चाहिये.

EPFO New Services: अब WhatsApp पर मिलेगी PF बैलेंस और पासबुक...

 EPFO ने करोड़ों कर्मचारियों को राहत देते हुए WhatsApp सेवाएं और निष्क्रिय PF खातों के ऑटोमैटिक सेटलमेंट की शुरुआत की है। जानें नई सुविधाओं...

Ranchi Crime: घरेलू विवाद में खूनी खेल, दामाद ने पत्नी और...

 रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के पुराना चतरा में घरेलू विवाद में दामाद ने पत्नी और सास की रॉड से हमला कर हत्या कर...

JTET Result 2026: दिसंबर के अंत तक जारी होगा जेटेट का...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा JTET 2026 शांतिपूर्वक संपन्न हुई। 5.65 लाख पंजीकृत अभ्यर्थियों में 4.85 लाख शामिल हुए। रिजल्ट दिसंबर के अंत तक आने...