सहनी ने कहा- आज वहीं राजा जिसके पास वोट, मेरी किसी से दुश्मनी नहीं, मुझे बस…

खगड़िया : खगड़िया में निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के दौरान मुकेश सहनी ने सभी दलों को साफ संदेश दिया कि उन्हें किसी भी राजनीतिक दल से कोई दुश्मनी नहीं है। वे सिर्फ निषादों के आरक्षण के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह चुनौती भी दे दी कि वह ये अधिकार लेकर रहेंगे। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि अब वह समय चला गया जब राजा के घर में ही राजा पैदा होता था, अब जिसके पास वोट है,वही लोकतंत्र में राजा है।

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी शुक्रवार को अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में खगड़िया पहुंचे। खगड़िया में संकल्प यात्रा की शुरुआत अलौली प्रखंड अंतर्गत झीमा गांव से हुई। उसके बाद बलुआही बस स्टैंड, रोहरी दुर्गा स्थान और बेलदौर के गांधी उच्च विद्यालय में सभा को संबोधित किया। सभी जगह बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं और महिलाओं ने आने वाली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए पढ़ाने तथा अधिकारों के लिए संघर्ष करने का हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प लिया।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने सभी दलों को साफ संदेश दिया कि उन्हें किसी भी राजनीतिक दल से कोई दुश्मनी नहीं है। वे सिर्फ निषादों के आरक्षण के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह चुनौती भी दे दी कि वह ये अधिकार लेकर रहेंगे।

राजीव कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...

Navratri 2026: रांची में रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू, जानें कलश...

 रांची में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा तिथियां, विजयादशमी की तारीख और गुजराती समाज के...