सहनी का बीजेपी पर हमला, कहा- किसी निषाद समुदाय को नहीं दिया टिकट

पटना : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के चीफ मुकेश सहनी ने कोरोना की वैक्सीन कोविशील्ड के साइड इफेक्ट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है। मुकेश सहनी ने कहा कि पीएम मोदी अपना फोटो पहले लगाया और अब हटा लिया। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग निषाद की बात करते हैं लेकिन किसी निषाद समुदाय को उन्होंने टिकट नहीं दिया। सहनी ने कहा कि हम चुनाव जीतने के लिए लड़ते हैं। हमने कुशवाहा को अगर टिकट दिया तो भारतीय जनता पार्टी को क्यों दर्द हो रहा है।

चिराग पासवान पर मुकेश सहनी ने हमला बोलते हुए कहा कि सोने की चम्मच के साथ पैदा हुआ है। मुंबई गए थे हीरो बनने के लिए फ्लॉप हो गए। खाली अपने आप को हनुमान कहते हैं। शेर का बच्चा कहते हैं, हम उनको शेर का बच्चा नहीं मानते हैं। सहनी ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान को मैं इज्जत करता हूं आज भी हमारे ऑफिस में उनकी तस्वीर आपको मिलेगी।

मुकेश सहनी ने कहा कि आज भी संसद में दिए गए भाषण को सुनते हैं तो सीना चौड़ा हो जाता है। कोई शेर का बच्चा पार्लियामेंट में किस तरह से बोल रहा है। आप शेर के बच्चे बोलकर खाली घूमते हैं। आप पिता के रास्ते पर चलिए आपके पिता और पार्टी को खत्म करने वाला कुर्सी हटाने वाले पीछे-पीछे घूम रहे हैं। अपने आप को हनुमान बने हैं शेर का बच्चा रामविलास पासवान थे। अगर शेर का बच्चा आपको बनना है तो स्वर्गीय रामविलास पासवान के रास्ते पर चलिए जैसे आज हम लोग चल रहे हैं। दलितों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़े : ‘खुदगर्ज हो गए हैं मुकेश सहनी’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

 Dhanbad Land Subsidence, BCCL: धनबाद में भू-धंसान से 3 ग्रामीणों की...

धनबाद के रामकनाली में बंद BCCL परियोजना क्षेत्र में भू-धंसान से तीन ग्रामीणों की मौत की सूचना है। ग्रामीण अवैध कोयला खनन के लिए...

Jharkhand Weather: झारखंड में 19 सितंबर तक छाये रहेंगे बादल, कई...

 झारखंड में 19 सितंबर तक बादल छाये रहने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 15 सितंबर को वज्रपात और तेज हवाओं...

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...