पटना : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन के बाद देश सहित पूरे बिहार की राजनीति गलियारे में शोक की लहर है। बता दें कि इसको लेकर वीआईपी पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी ने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन का खबर सुनकर हम मर्माहत हैं। सहनी ने कहा कि यह खबर सुनकर सभी लोग हैरान हैं।
मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार के राजनीति में उनका एक अलग पहचान थी। वह विपक्ष में हो यह सत्ता पक्ष में जब हम उनके साथ में थे तो हमेशा हमको सही दिशा निर्देश दिया। जब हम विपक्ष में आए तब भी उनसे फोन पर बातचीत होते रहती थी। उन्होंने कहा कि भगवान उनको अपनी चरणों में जगह दें। वहीं भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी झूठ बोलने की पार्टी है।
यह भी पढ़े : सुशील मोदी के निधन पर उपेंद्र कुशवाहा ने जताया गहरा दुख
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
विवेक रंजन की रिपोर्ट


