युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के सहायक निदेशक पर गिरी गाज, रिश्वत लेते गिरफ्तार

पटना : युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के सहायक निदेशक परमजय सिंह पांच लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तारी पश्चात इनके पटना स्थित आवास की तलाशी के क्रम में अबतक लगभग 15 लाख रुपया नगद से अधिक राशि एवं निवेश के कई कागजात आदि बरामद हुए हैं। तलाशी की कारवाई जारी है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम के द्वारा आज यानी छह फरवरी को परमजय सिंह पटना के उत्तर दिशा के पार्किंग के पास से गिरफ्तार किया गया है।

मुजफ्फरपुर द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो बिहार पटना के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया था

मुजफ्फरपुर द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो बिहार पटना के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया था। नया व्यवसाय हेतु कुल 26 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं को वेतन, कार्यालय व्यय एवं मशीन उपस्कर मद में आवंटन निर्गत करने हेतु इनके द्वारा संचिका बढ़ाई गई थी। जिसकी कुल आवंटित राशि 2,69,40,208 रुपए थी। आरोपी सहायक निदेशक प्रशिक्षण मुख्यालय पटना युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के परमजय सिंह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में बुलाकर बोला गया कि आपको कार्यालय व्यय एवं मशीन उपस्कर कार्यालय मद में क्रमशः 84,95,000 एवं 85,35,000 रुपए कुल 1,70,30,000 रुपए आवंटन निर्गत किया गया है। सभी संबंधित लोगों से वसूलकर 10,00,000 रुपए निदेशक नियोजन एवं प्रशिक्षण सुनील कुमार द्वारा मांगा गया है। उसमें कुछ राशि मेरे लिए भी कीजिएगा। इस प्रकार 10,00,000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है।

Paramjay Singh 22Scope News

ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया

ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाए जाने के पश्चात् उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकर्त्ता निगरानी के पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया। धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त परमजय सिंह को पांच लाख) रुपए रिश्वत लेते हुए नियोजन भवन पटना के उत्तर दिशा के पार्किंग के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के उपरांत विशेष न्यायालय निगरानी पटना में उपस्थापित किया जाएगा। अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर तलाशी की कार्रवाई की जा रही है

परमजय सिंह के गिरफ्तारी के पश्चात इनके पटना स्थित आवास की तलाशी हेतु पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर तलाशी की कार्रवाई की जा रही है। तलाशी के क्रम में अबतक लगभग 15 लाख रुपया नगद से अधिक राशि एवं निवेश के कई कागजात आदि बरामद हुए हैं। तलाशी की कारवाई जारी है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो बिहार पटना का वर्ष 2026 में भ्रष्टाचार के विरुद्ध यह 15वां प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई है। जिसमें यह टैप संबंधी 13वां कांड है, जिसमें कांड दर्ज कर अभी तक कुल 10 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा चुका है। रिश्वत की कुल बरामद राशि 6,65,000 रुपए है।

यह भी पढ़े : देह व्यापार पर पुलिस का शिकंजा, गुप्त सूचना पर चार आरोपी गिरफ्तार…

अंशु झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Agriculture Fair 2026: झारखंड में पहली बार राज्यस्तरीय कृषि मेला, किसानों...

 झारखंड में 16 से 18 जून तक पहली बार राज्यस्तरीय कृषि मेला आयोजित होगा। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने तैयारियों की समीक्षा कर...

Road Infrastructure Update: बिहार में सड़क परियोजनाओं की समीक्षा, मंत्री शैलेन्द्र...

पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने बिहार में सड़क, बाईपास और चौड़ीकरण परियोजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य...

Education Empowerment: शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम, मंत्री...

 पटना के डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास में आयोजित सम्मान समारोह में मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन और सशक्तिकरण का सबसे...

 Bihar Dairy Investment: फतुहा में अमूल लगाएगा ₹200 करोड़ की अत्याधुनिक...

बिहार के फतुहा औद्योगिक क्षेत्र में अमूल ₹200 करोड़ के निवेश से आधुनिक डेयरी प्रसंस्करण इकाई स्थापित करेगा। परियोजना से 200 रोजगार और किसानों...

मिस्त्री कर रहा था वंदे भारत की मरम्मत हुई मौत जानिए...

Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे स्टेशन यार्ड में वंदे भारत ट्रेन की AC रिपेयरिंग के दौरान बिजली का झटका लगने से एक मिस्त्री कर रहा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img