रातू प्रखंड के तिगरा में जिला स्तरीय कृषि मेला का मंत्री Shilpi Neha Tirkey ने किया उद्घाटन, कहा….

Ranchi: रातू प्रखंड के तिगरा में जिला स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी / कार्यशाला 2026 का उदघाटन राज्य के कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री Shilpi Neha Tirkey ने किया । इस मौके पर मंत्री ने स्टॉल भ्रमण के साथ किसानों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया।

”किसानों को विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाना है”

कृषि मेला को संबोधित करते हुए मंत्री Shilpi Neha Tirkey ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में जिला स्तरीय कृषि मेला करने का उद्देश्य ग्रामीण किसानों को विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाना है। सरकार राज्य में सफल और समृद्ध किसान बनाने के लिए हर तरह की योजनाओं का संचालन कर रही है, चाहे वो बात खेती बाड़ी से जुड़ी हो ,  मत्स्य पालन से जुड़ी हो , पशुपालन से जुड़ी हो या समिति बना कर कृषि के क्षेत्र में काम करने वाले किसानों से जुड़ी हो। उन्होंने कहा कि कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता विभाग किसानों को सब्सिडी पर योजनाओं का लाभ देने का काम कर रहा है।

इशारों में भाजपा पर साधा निशाना

अलग – अलग योजनाओं में 50 से 90 प्रतिशत तक किसानों को सब्सिडी के आधार पर योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। किसान कैसे मजबूत बनें इसको लेकर कदम – कदम पर सरकार उनके साथ खड़ी है . कृषि मंत्री ने कहा कि आज तेजी के साथ ग्रामीण इलाकों में जमीन की बिक्री हो रही है .

हमें अपनी जमीन – अपने गांव की जमीन को बचाना होगा ,  क्योंकि उसी से हमारी पहचान है . जल – जंगल और जमीन के संरक्षण को लेकर जागरूक रहते हुए संघर्ष को तेज करने की जरूरत है . समाज को जाति – धर्म के नाम पर बांटने एवं तोड़ने का चक्रव्यू कर रहे राजनीतिक व्यापारियों से बचना होगा। अगर हम उनके चक्रव्यू में फंस गए तो अपनी पहचान को नहीं बचा पाएंगे .

मंत्री ने स्टॉल की जानकारी ली

मंत्री ने जिला स्तरीय किसान मेला में लगे स्टॉल भ्रमण कर विस्तार से जानकारी ली . साथ ही उपस्थित लोगों से स्टॉल का भ्रमण करने की अपील की . इस मौके पर परिसंपत्ति वितरण के तहत ट्रैक्टर , बाइक विथ आईस बॉक्स , KCC , संरक्षित फूलों की खेती , गाय वितरण , मिलेट मिशन के लाभुकों के बीच योजना का लाभ दिया . कृषि मेला में सचिव अबू बक्कर सिद्दीक़ी , JSCA अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत , संगीता तिर्की , रियाजुल , कुशल उरांव , सुखदेव उरांव , सविता तिर्की , रंजीत पाहन , अनिल उरांव सहित जिला के विभागीय अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद थे।

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...