टिकट नहीं मिलने से नाराज थीं सालखन की बहू,कल्पना ने मनाया

रांची: गांडेय से विधायक रहे सालखन सोरेन की बहू कर्मिला टुडू पिछले कुछ दिनों से झामुमो से नाराज चल रही थीं, उनकी नाराजगी का गांडेय विधानसभा उपचुनाव के परिणाम असर डाल सकता था।

इसे भांपकर पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी व गांडेय से झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन बुधवार देर रात खुद झलकडीहा (बेंगाबाद) गईं और कर्मिला के घर में बैठकर उनसे बात कीं।

काफी समझाने-बुझाने के बाद कर्मिला मान गईं। कल्पना के साथ मंत्री हफीजुल हसन, विधायक सुदिव्य सोनू, सांसद सरफराज अहमद, जिलाध्यक्ष संजय सिंह भी थे।

बताते चलें कि 2019 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने और कांग्रेस के टिकट पर सरफराज अहमद के चुनाव लड़ने के कर्मिला झामुमो से नाराज हो गई थीं।

इसके बाद उन्होंने सरफराज के खिलाफ निर्दलीय चुनाव भी लड़ा था। यहां तक कि झामुमो से आमंत्रण मिलने के बावजूद कल्पना सोरेन के नॉमिनेशन में शामिल नहीं हुई थीं।

सालखन सोरेन के पुत्र मंगल सोरेन ने कहा कि अब परिवार को झामुमो से कोई शिकायत नहीं है।

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...