समीरण दत्ता ने संभाला बीसीसीएल सीएमडी का प्रभार, 51 मिलियन टन कोयले के उत्पादन का लक्ष्य

धनबाद : तीन वर्ष के बाद धनबाद बीसीसीएल में स्थायी सीएमडी की नियुक्ति हुई है. नवनियुक्त सीएमडी समीरण दत्ता ने 29 दिसंबर को भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) मुख्यालय कोयला भवन में पदभार ग्रहण किया. इस अवसर पर उन्हें कोयला नगर गेस्ट हाउस में सीआईएसएफ जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी.

Sameran Dutta1 22Scope News

मीडिया से बात करते हुए नए सीएमडी ने 51 मिलियन टन कोयले के उत्पादन का लक्ष्य प्राप्त करने की बात कही. इसके अलावा पावर सेक्टर को कोयले की कमी नहीं होने देना और आउटसोर्सिंग के माध्यम से अधिक से अधिक कोयला का उत्पादन करने वहां हो रही कोयले के अवैध खनन एवं चोरी को रोकने के लिए विशेष कार्य रूप पर काम करने की बात कही.

शहीद स्मारक जाकर शहीदों को किया नमन

Sameran Dutta12 22Scope News

पदभार ग्रहण करने के बाद सीएमडी शहीद स्मारक जाकर शहीदों को नमन किया. इस अवसर पर सीएमडी के साथ बीसीसीएल के निदेशक तकनीकी संचालन चंचल गोस्वामी भी थे. पदभार ग्रहण करने पर सीएमडी को बीसीसीएल के समस्त महाप्रबंधक व वरिष्ठ पदाधिकारी, सीआईएसएफ के उपनिरीक्षक विनय काजला और अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. सीएमडी को कॉरपोरेट अकाउंटिंग, टैक्सेशन, एमआईएस, कॉस्ट और बजट में व्यापक अनुभव है. वे कोल इंडस्ट्रीज में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं. सीएमडी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के एसोसिएट सदस्य हैं. वे बीसीसीएल सीएमडी का पदभार संभालने से पहले कोल इंडिया के कॉर्पाेरेट कार्यालय में निदेशक (वित्त) के पद पर कार्यरत थे.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

श्रमिकों की समस्याओं पर विचार करने के लिए बीसीसीएल प्रबंधन ने मांगा एक हफ्ते का वक्त

Bokaro BSL Displaced Protest: नौकरी की मांग पर विस्थापितों का प्रदर्शन...

Bokaro BSL Displaced Protest: बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापितों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। टू-टैंक गार्डन...

Ranchi Robbery Case: कृषि निदेशक के घर एक करोड़ की डकैती...

रांची के कांके स्थित कृषि निदेशक रामाशंकर प्रसाद सिंह के घर डकैती मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना है। करीब 42 लाख...

Garhwa News: शादी के नाम पर 1.20 लाख की ठगी, नगर...

 गढ़वा के नगर उंटारी में शादी कराने के नाम पर 1.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी समेत...