Advertisment

बीसीसीएल के रवैये से नाराज वाहन मालिकों ने दी आत्मदाह की धमकी

धनबादः कोयलांचल वाहन आनर्स ऐसोसिएशन ने कोयला भवन मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया और बीसीसीएल के खिलाफ जम कर नारेबाजी की।

दरअसल बीसीसीएल निजी वाहनों से एरिया एक से लेकर बारह तक माल ढुलाई का कार्य करवा रहा था। लेकिन कुछ दिन पहले बीसीसीएल ने एसओआर को रद्द कर नया टेंडर निकाला है।

कोयलांचल वाहन आनर्स ऐसोसिएशन के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि एसओआर के वाहन मालिकों रजिस्ट्रेशन करवाया था, तब बीसीसीएल ने सिर्फ निबंधित गाड़ियों को काम देने का वादा किया था, पर बीसीसीएल ने अचानक खुली निविदा देकर दूसरी जगह की गाड़ियों के लेना शुरु कर दिया।

बीसीसीएल के इस कदम से सैकड़ो वाहन मालिकों की रोजी-रोटी पर संकट पैदा हो गया। कई बार संबंधित अधिकारियों को आवेदन दिया गया लेकिन वाहन मालिकों की आवाज नहीं सुनी गई। यदि जल्द ही मामले का समाधान नहीं किया गया तो वाहन मालिक आत्मदाह को मजबूर होंगे।

रिपोर्टः राजकुमार

समीरण दत्ता ने संभाला बीसीसीएल सीएमडी का प्रभार, 51 मिलियन टन कोयले के उत्पादन का लक्ष्य

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...