सम्राट और तावड़े ने की भगवान भास्कर की अराधना

पटना : चार दिनों से चल रहे लोक आस्था का महापर्व छठ का आज समापन हो गया। सभी छठव्रती आज उगते हुए सूर्य का अर्ध्य देकर छठ पर्व का समापन कर दिया। वहीं बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देकर भगवान भास्कर को याद किया। साथ ही बिहार के लोगों की मंगल कामना की। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े ने सूर्य देव को अर्ध्य देकर बिहारवासियों के लिए मंगलकामना की। सुबह नासिरगंज घाट से स्टीमर के द्वारा गंगा दर्शन एवं सूर्य अराधना की।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Share with family and friends: