पटना: रणक्षेत्र बना महिला थाना परिसर,

दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट

पटना : आज सुबह-सुबह पटना महिला थाना परिसर रण क्षेत्र बन गया. पटना के महिला थाने के बाहर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. महिला थाना के बाहर महिला और पुरुष एक दूसरे से मारपीट कर रहे हैं इस हंगामे के बीच पूरा इलाक़ा रण क्षेत्र बना रहा.

सूचना मिलने के बाद वहां पुलिस पहुंची और पुलिस ने तत्काल मामले को शांत कराया. पूरे मामले के पीछे ससुराल और मायके पक्ष के बीच विवाद बताया जा रहा है. इस मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं. विवाद यह है कि ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के लोग आपसी विवाद निपटाने के लिए महिला थाना पहुंचे थे, लेकिन थाने के बाहर दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद के बाद महिला थाना परिसर में जमकर मारपीट हुई.

रिपोर्ट: शक्ति

Bihar Hockey World Cup 2030: बिहार में उतरेंगी दुनिया की शीर्ष...

Bihar Hockey World Cup 2030, पटना: बिहार में खेलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ी पहल सामने आई...

Asian Games 2026: खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कबड्डी-तैराकी प्रतियोगिताओं का...

Asian Games 2026, पटना: जापान में चल रहे 20वें एशियन गेम्स Aichi-Nagoya 2026 में बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं...

CJI Surya Kant Victim Rights Centre: अब पीड़ितों को नहीं लगाने...

CJI Surya Kant Victim Rights Centre, पटना: न्याय पाने के लिए किसी व्यक्ति को कानूनी प्रक्रिया की जटिलताओं और अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर न...