Advertisement
Advertisement

Samrat Chaudhary Chitragupta Puja: चित्रगुप्त पूजा पर पटना के तीन इलाकों में पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, कहां-कहां की पूजा?

Rural Development Department, Patna

Samrat Chaudhary Chitragupta Puja, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार, 11 नवंबर 2026 को चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर पटना के विभिन्न पूजा स्थलों पर पहुंचकर भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास, सुख-शांति और समृद्धि की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री ने गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी, कंकड़बाग के अशोकनगर और अनीसाबाद के साकेत विहार में आयोजित पूजा कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में पूजा के बाद सहभोज में हुए शामिल

मुख्यमंत्री सबसे पहले गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने राज्य की उन्नति और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्ध जीवन की कामना की। ठाकुरबाड़ी चित्रगुप्त पूजा समिति की ओर से आयोजित सामाजिक समरसता सहभोज कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री शामिल हुए। उन्होंने लोगों के बीच प्रसाद वितरित किया और पूजा की शुभकामनाएं दीं।

Samrat Chaudhary Chitragupta Puja 1

अशोकनगर और अनीसाबाद में भी की पूजा-अर्चना

गर्दनीबाग के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कंकड़बाग के अशोकनगर स्थित प्रेम त्रिलोकी सामुदायिक भवन पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान चित्रगुप्त की पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री अनीसाबाद के साकेत विहार पहुंचे और वहां आयोजित चित्रगुप्त पूजा में शामिल होकर पूजा-अर्चना की।

प्रदेश और देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिहार सहित देश के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस पावन पर्व पर राज्य में विकास, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की। विभिन्न पूजा समितियों की ओर से मुख्यमंत्री का अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया।

Samrat Chaudhary Chitragupta Puja 2

कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर सांसद रविशंकर प्रसाद, बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक संजय कुमार और विधान पार्षद संजय मयूख उपस्थित रहे। बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष एवं गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी प्रबंध न्यास समिति के अध्यक्ष रणवीर नंदन भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी, अशोकनगर और अनीसाबाद की चित्रगुप्त पूजा समितियों के सदस्य तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

Samrat Chaudhary Chitragupta Puja 3

यह भी पढ़ें: Nalanda Chinese Temple New Building: नालंदा के चाइनीज टेंपल को मिली नई सौगात, अब भिक्षुओं के ठहरने और भोजन की होगी बेहतर व्यवस्था

Commercial Advertisment

Maithili Thakur Land Dispute: ग्राम देवता का स्थल, सड़क और नाला…...

Maithili Thakur Land Dispute, दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर जमीन विवाद को लेकर...

BJP किसान मोर्चा की नई प्रदेश कमेटी घोषित, 22 नेताओं को...

 झारखंड भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने 22 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित की। जानिए किस नेता को कौन सा पद...

Nalanda Chinese Temple New Building: नालंदा के चाइनीज टेंपल को मिली...

Nalanda Chinese Temple New Building: बिहार के नालंदा स्थित चाइनीज टेंपल में आने वाले देश-विदेश के भिक्षुओं और श्रद्धालुओं को अब ठहरने और भोजन...