गया: GAYA लोकसभा सीट से एनडीए के प्रत्याशी जीतनराम मांझी के समर्थन में प्रचार करने शनिवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गया पहुंचे। गया में सम्राट चौधरी ने लोगों से नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए एनडीए के समर्थन में मतदान की अपील की। इस दौरान सम्राट चौधरी विपक्ष पर भी हमलावर दिखे। लेकिन सम्राट चौधरी सबसे अधिक माफियाओं के ऊपर हमलावर दिखे।
यह भी पढ़ें- GAYA में हत्या की प्राथमिकी दर्ज होने के 6 घंटे के अंदर 3 आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
उन्होंने कहा कि बिहार में जितने भी माफिया हैं सभी अपनी माफियागिरी छोड़ दें अन्यथा सबको गया की जेल में बंद करूँगा या फिर यहीं गया में पिंडदान करवा देंगे। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष फिर से गुंडाराज लाना चाहता है। एक बार फिर बिहार में लालटेन राज लाना चाह रहे हैं, लेकिन आपलोग ऐसा नहीं होने दीजिएगा।
गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
GAYA
Highlights


