पटना : बिहार विधानसभा में बजट सत्र की कार्यवाही चल रही है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हुई। सीएम नीतीश कुमार विधानसभा पहुंच गए हैं। बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। इस बीच एक खबर निकलकर सामने आ रही है। सदन में बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री सम्राट चौधरी विधानसभा पहुंच गए हैं। वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने लाल रंग का बैग दिखाएं। उन्होंने कहा कि बिहार के लिए हितकारी बजट होगा।
कुमार गौतम और विवेक रंजन की रिपोर्ट