सम्राट चौधरी ने कहा- ‘जननायक’ के सपनों को पूरा करने में लगी है NDA सरकार

पटना : बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी लोगों ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा- ‘गुदड़ी के लाल’ जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती आज हम लोग मना रहे हैं

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ‘गुदड़ी के लाल’ जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती आज हम लोग मना रहे हैं। इन्होंने राजनीति में कार्य करने की दिशा बदली। ‎उन्होंने कहा कि राजनीति में शुचिता एवं सादगी के प्रतीक और सामाजिक न्याय के लिए अभूतपूर्व प्रयास करने वाले कर्पूरी ठाकुर हम सबके प्रेरणास्रोत हैं। हम लोग उनके आदर्शों पर चल रहे हैं।

NDA सरकार द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया जाना न केवल बिहार के लिए बल्कि पूरे देश के लिए गौरवान्वित करने वाला फैसला है – सम्राट

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया जाना न केवल बिहार के लिए बल्कि पूरे देश के लिए गौरवान्वित करने वाला फैसला है। ‎विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि आज हम सब ऐसे महान व्यक्तित्व की जन्म जयंती मनाने के लिए इकट्ठा हुए है जो जननायक कहलाए। उन्होंने ताउम्र गरीबों, पिछड़ों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। वे प्रदेश के ऊंचे पद तक पहुंच गए लेकिन कभी खुद और अपने परिवार के लिए नहीं सोचा। वे बराबर सामाजिक न्याय की बात की। ‎इस दौरान उन्होंने लोगों से जननायक के रास्ते पर चलने की अपील करते हुए विपक्ष पर तंज भी कसा कि कई लोग आज उनके रास्ते से भटक गए हैं।

‎इस कार्यक्रम में BJP के कई बड़े नेता ने शिरकत की

‎इस कार्यक्रम में संगठन महामंत्री भीखू भाई दालसनिया, विधायक संजय गुप्ता, राज्यसभा सांसद भीम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया, अनामिका पासवान ने भी जननायक की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। ‎इस कार्यक्रम में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ और ओबीसी मोर्चा ने विशेष भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलराम मंडल, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी, ओबीसी प्रदेश प्रभारी आंचल सिन्हा, यू पी शर्मा, ओबीसी मोर्चा महामंत्री संजीव चौरसिया, मुकेश पटेल, बीरेंद्र कुमार, भूपेंद्र यादव और शिवपूजन राम सहित प्रदेश के पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया शत्-शत् नमन व दी श्रद्धांजलि

Mahila Kisan Khushhali Yojana: रांची में ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ पर...

Mahila Kisan Khushhali Yojana: राजधानी रांची के नेपाल हाउस में गुरुवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की प्रस्तावित ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ को...

Samrat Choudhary Mother Death Anniversary: मां की पुण्यतिथि पर भावुक हुए...

Samrat Choudhary Mother Death Anniversary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी मां एवं तारापुर की पूर्व विधायक स्वर्गीय पार्वती देवी की पुण्यतिथि पर...

IAS Vinay Choubey: निलंबन खत्म होते ही IAS विनय चौबे की...

IAS Vinay Choubey: शराब घोटाला मामले में आरोपी चर्चित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे निलंबन से मुक्त होने के बाद झारखंड सरकार के कार्मिक,...