सम्राट ने कहा- 27 साल से भ्रष्टाचार के प्रतीक है लालू का परिवार

पटना : बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा है। ईडी द्वारा लालू परिवार को लेकर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने के मामले पर सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के लिए यह कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है। 27 साल से लालू प्रसाद यादव का परिवार भ्रष्टाचार के प्रतीक है। भ्रष्टाचार के मामले में जदयू ने उन्हें जेल में पहुंचा कांग्रेस ने उनको समाप्त कर दिया।

सम्राट ने आगे कहा कि लालू यादव फिर से जेल जाएंगे। लालू यादव के लिए परंपरा है कोई नई बात नहीं है। सीपीआई नेता डी राजा के द्वारा दिए गए बयान कहा कि महागठबंधन भले ही इंडिया गठबंधन के सहारे कितनी कोशिश कर लें। 2019 में राजद का खाता नहीं खुला था बीजेपी के खिलाफ थे। इस बार भी लोकसभा चुनाव में जदयू का भी खाता नहीं खुलेगा। नीतीश कुमार के चेहरे पर अभी तक सहमति न बनने पर कहा कि चेहरा बहुत अच्छा है, अनुभवी चेहरा है। नीतीश कुमार बीमार चल रहे हैं। नीतीश कुमार के चेहरे को क्यों नहीं इंडिया गठबंधन घोषित कर रहा है।

अविनाश सिंह और विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...