सम्राट ने कहा- सकारात्मक बदलाव के लिए ‘मोदी की गारंटी वाली गाड़ी आई है आपके द्वार’

पटना : ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत शिवहर लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत पकड़ीदयाल प्रखंड के चोरमा अवस्थित कर्पूरी चौक पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी दूरदर्शी योजनाओं के माध्यम से जन-जन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

उन्होंने कहा कि यात्रा के तहत ‘मोदी की गारंटी’ वाली गाड़ी जन-जन के द्वार पर पहुंच रही है और केन्द्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की न केवल आमजन को जानकारी दे रही है बल्कि समाज के अंतिम पायदान के वंचित लोगों को लाभान्वित भी कर रही है। मोदी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न, चार करोड़ पक्का मकान, 12 करोड़ शौचालय, आठ करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ मोदी की गारंटी की वजह से मिला है। बिहार के लोगों को पेयजल के लिए मोदी जी ने 27 हजार करोड़ दिया।

चौधरी ने कहा कि 15 नवम्बर से शुरू ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के दूसरे चरण की समाप्ति 25 जनवरी, 2024 होगी। समाप्ति तक ‘मोदी की गारंटी वाली गाड़ी’ देश की 2.55 लाख ग्राम पंचायतों के साथ ही 40 हजार से अधिक नगर निकायों में पहुंच चुकी होगी। एक तरह से यह ‘डोर टू डोर डिलेवरी’ उपक्रम है। इस यात्रा का मकसद जिनके लिए योजनाएं हैं उन तक उसका लाभ पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से गरीबों के लिए पक्का मकान, हर घर में शौचालय, बिजली, पानी, गैस सिलेंडर की उपलब्धता को ही सुनिश्चित नहीं किया जा रहा है बल्कि पांच लाख रुपए तक की इलाज की गारंटी वाली आयुष्मान योजना, जनधन खाते और मुद्रा लोन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से आमलोगों को लाभान्वित भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीते नौ वर्षों में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2047 तक एक समृद्ध, सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

रबर डैम से छोड़ा गया पानी, फल्गु नदी में मछलियों की...

गयाजी : फल्गु नदी बीते तीन दिनों से अचानक चर्चा में है। वजह बना है रबर डैम से छोड़ा गया पानी। पानी क्या छोड़ा...

JSLPS की महिला कैडरों में चिंता, 8 महीनों से नहीं मिला...

Jharkhand: झारखंड सीएम हेमंत सोरेन अपनी पत्नी व झामुमो नेताओं का साथ अशम प्रवास पर हैं। असम विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार में...

रामकृपाल यादव ने कहा- अनुशंसित मात्रा में ही करें कीटनाशकों का...

पटना : रासायनिक कीटनाशकों का अंधाधुंध उपयोग फसलों की गुणवत्ता, मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। ये बातें...

झारखंड के विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी! खुलेंगे 7 नए Professional College,जानें...

Jharkhand: झारखंड के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। झारखंड में अब सरकार नए कॉलेज खोलने की तैयारी में है। झारखंड में...

भोजपुर जिले के बनकट गांव में युवक की गोली मारकर हत्या

आरा : भोजपुर जिले के बनकट गांव में एक दिव्यांग युवक की हत्या शनिवार को कर दी गई। बता दे की लहरपा निवासी भाजपा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img