भूमि सुधार मंत्री के 10 % वाले बयान पर भड़के विजय सिन्हा

सवर्णों का अपमान करने वालों के साथ नीतीश कुमार ने बना ली है सरकार- विजय सिन्हा

vijay sinha 10 22Scope News

PATNA: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री आलोक मेहता के सवर्णों को अंग्रेजों का दलाल बताने वाले बयान पर नाराजगी जताई है. उन्होंने आरजेडी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह पार्टी हमेशा से ही सवर्णों को अपमानित करने का काम करती है. पहले शिक्षामंत्री चंद्रशेखर सिंह ने रामचरित मानस के बारे में विवादित टिप्पणी की फिर भूमि राजस्व मंत्री आलोक मेहता ने सवर्णों को अपमानित करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि पहले भी लालू यादव ने भूरा बाल साफ करो का नारा दिया था, आरजेडी ने पहले भी बिहार में जाति विद्वेष फैलाने का काम किया है. अब फिर से इनके मंत्री वैसे ही भड़काउ बयासन दे रहे हैं.

जंगलराज के पुरोधाओं के साथ रातोंरात सरकार बना लियाः विजय सिन्हा


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एक बार फिर मुख्यमंत्रीजी

बिहार और बिहारियों का सम्मान बढ़ाना आपकी इच्छा रही है.

लेकिन अपहरण-लूट-डकैती करने वाले जंगल राज के

पुरोधाओं के साथ मिलकर रातों-रात सरकार बना लिया.

आरजेडी पर हमला बोलते हुए कहा है कि नेचर और सिग्नेचर नहीं बदलता.

पहले लालू यादव सवर्णों के खिलाफ लोगों को भड़काते थे और जातीय उन्माद फैलाने का काम करते थे, जिसे तेजस्वी यादव ने कुछ सुधार किया और आरजेडी को ए टू जेड की पार्टी बताया है. लेकिन कुछ ही महीनों में ही असर अब दिखने लगा है और यह परिलक्षित भी हो रहा है. सामाजिक विद्वेष फैलाने वाले अब फिर से अपने एजेंडा पर आ गये हैं. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नरसंहार कराने वाले सामाजिक विद्वेष की बात कर भाषाई और जातीय उन्माद फैलाने लगे हैं.


मुख्यमंत्री को दिलाई पुराने संघर्षों की याद


विजस सिन्हा ने नीतीश कुमार को पुराने संघर्ष के दिनों को याद दिलाते हुए कहा कि आपकी इच्छा हमेशा से ही बिहार और बिहारियों को सम्मान दिलाने की थी लेकिन आप इनकी संगत में बिहार को कहां ले कर जा रहे हैं. समाज को बांटने वालों ने बिहार को कहां पहुंचा दिया था. जंगलराज के खिलाफ कैसे संघर्ष किया वह भी याद दिलाया.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Saffrn

Trending News

Agriculture Fair 2026: झारखंड में पहली बार राज्यस्तरीय कृषि मेला, किसानों...

 झारखंड में 16 से 18 जून तक पहली बार राज्यस्तरीय कृषि मेला आयोजित होगा। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने तैयारियों की समीक्षा कर...

Road Infrastructure Update: बिहार में सड़क परियोजनाओं की समीक्षा, मंत्री शैलेन्द्र...

पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने बिहार में सड़क, बाईपास और चौड़ीकरण परियोजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य...

Education Empowerment: शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम, मंत्री...

 पटना के डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास में आयोजित सम्मान समारोह में मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन और सशक्तिकरण का सबसे...

 Bihar Dairy Investment: फतुहा में अमूल लगाएगा ₹200 करोड़ की अत्याधुनिक...

बिहार के फतुहा औद्योगिक क्षेत्र में अमूल ₹200 करोड़ के निवेश से आधुनिक डेयरी प्रसंस्करण इकाई स्थापित करेगा। परियोजना से 200 रोजगार और किसानों...

मिस्त्री कर रहा था वंदे भारत की मरम्मत हुई मौत जानिए...

Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे स्टेशन यार्ड में वंदे भारत ट्रेन की AC रिपेयरिंग के दौरान बिजली का झटका लगने से एक मिस्त्री कर रहा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img