JDU के बनारस रैली पर नीरज बबलू का तंज, कहा- शराब का लेने जा रहे आनंद

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बनारस रैली पर बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि बनारस शराब का आनंद लेने जा रहे हैं। बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा कि जदयू डूबती हुई नाव है। जदयू समाप्ति के कगार पर है। एक-एक कर जदयू से सभी बड़े नेता बाहर हो रहे हैं। मीडिया में बने रहने के लिए जदयू कुछ अलग करना चाहती है।बनारस की रैली भी मीडिया में बने रहने के लिए जदयू कर रही है।

बीजेपी विधायक नीरज बबलू ने आगे कहा कि जदयू देख चुकी है कि दूसरे स्टेट में उनका जमानत तक नहीं बचा तो आखिरी प्रयास कर रही है। विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दिए गए भाषण के बाद जो किरकिरी हुई है उससे बचने के लिए ये लोग तरह तरह की रैली कर रहे हैं। जदयू के कार्यकर्ताओं में उत्साह है तो होना चाहिए क्योंकि यहां शराबबंदी है। बनारस में शराब मिलता है तो आनंद लेने के लिए उत्साहित हो रहे हैं।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...