सम्राट ने कहा- जनता से किया हर वादा पूरा करती है BJP

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आज एक बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक कमिटेड पार्टी है और वह जनता से जो वादा करती है उसे पूरा करती है। भाजपा ने धारा 370 हटाने व राम मंदिर बनाने का वादा किया जिसे ससमय पूरा किया। सम्राट चौधरी शनिवार को मतदाता जागरण मंच की ओर से कुम्हार विधानसभा स्थित बाजार समिति में सदस्यता अभियान की शुरुआत कर रहे थे।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार में बिहार में विकास तेज हुआ है। अभी पटना एयरपोर्ट से 34 लाख लोग साल भर में यात्रा करते हैं। मगर अब एयरपोर्ट के विकास बाद यह आकड़ा एक करोड़ के पार हो जाएगा। अब राजधानी में सगुना मोड़ से बैरिया तक जल्द ही मेट्रो की सुविधा आरंभ होने वाली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण भारत का मान बढ़ा है और अब भारत यूक्रेन व रूस की लड़ाई के बीच मध्यस्थता कर रहा है। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास के साथ भाजपा काम कर रही है सबलोग भाजपा का सदस्य बनकर देश को ताकतवर बनाएं।

इस मौके पर भाजपा के वरीष्ठ नेता पूर्व विधान पार्षद डॉ. रणवीर नंदन ने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर युवा, छात्र महिला और किसान सहित समाज के सभी वर्गो में उत्साह है। लोग बहुत बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़कर देश सेवा में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 18 से 25 वर्ष के युवा की आबादी लगभग पौने दो करोड़ है और इस आयुवर्ग के लोगों का पीएम प्रति विश्वास है। काफी संख्या में कॉलेज व विश्वविद्यालय का यह छात्र और युवा वर्ग भाजपा के सदस्य बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी पटना में सदस्यता अभियान ऐतिहासिक होगा।

यह भी देखें :

इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता पटना महानगर के अध्यक्ष अभिषेक कुमार, संचालन विक्की निषाद ने किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया, प्रदेश मंत्री रत्नेश कुशवाहा, पूर्व उपमहापौर रूप नारायण मेहता, वार्ड पार्षद संजीव गुप्ता, राजेश कुमार,अनिल कुमार, रॉकी कुमार, मौजूद थे। सदस्यता अभियान में हिमांशु कुमार, अमर सिंह रीता देवी, रीना देवी कमलेश कुमार, नंदन कुमार और मनीष कुमार शाह सहित बड़ी संख में महिला एवं युवा वर्ग के लोग शामिल हुए।

यह भी पढ़े : सम्राट ने कहा- मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, 2 की स्थिति नाजुक, DMCH...

मधुबनी : मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र के पदमा एनएच के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत...

नाबालिग छात्रा साथ गैंगरेप मामले में बड़ी कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय : बेगूसराय में एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया...

पुलिस को मिली कामयाबी, हत्या मामले का 24 घंटे में खुलासा,...

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस को आज बड़ी कामयाबी मिली है। कल यानी 29 मई को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दादपुर वार्ड संख्या-6 में सूरज...

SBI की महुआवा शाखा में खिड़की काटकर चोरी का प्रयास, अपने...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की महुआवा शाखा में खिड़की काटकर चोरी का प्रयास किए जाने का...

बिहार सरकार का बड़ा एक्शन, 2 IAS अधिकारी सस्पेंड

पटना : चर्चित टेंडर घोटाले के कथित मास्टरमाइंड रिशु श्री से लाभ लेने के आरोप में बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img