सम्राट का राहुल पर निशाना, कहा- क्या कांग्रेस 370 वापस लाने के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस से की गठबंधन

पटना : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने 22 अगस्त को सभी 90 सीटों पर गठबंधन के साथ लड़ने का ऐलान किया है। जिसको लेकर आज बिहार बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने कांग्रेस से कई सवाल भी की है। सम्राट ने कहा कि क्या कांग्रेस धारा 370 वापस लाने के लिए नेशनल कांन्फ्रेंस से गठबंधन की है। या जम्मू-कश्मीर में हो रहे आतंकी घटनाओं को रोकने पर बात करेगी।

क्या कांग्रेस 370 वापस लाने के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस से की गठबंधन :

सम्राट चौधरी ने विधानसभा चुनाव के मेनिफेस्टो जारी होने से पहले ही कांग्रेस से सवाल किया है। उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस जम्मू-कश्मीर के लिए अलग झंडे के नेशनल कॉन्फ्रेंस के वादे का समर्थन करती है। क्या राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी अनुच्छेद 370 और 35A को बहाल करने के JKNC के फैसले का समर्थन करते हैं और इस तरह जम्मू-कश्मीर को अशांति और आतंकवाद के युग में वापस धकेलना चाहते हैं। क्या कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पाकिस्तान के साथ ‘एलओसी व्यापार’ शुरू करने के नेशनल कॉन्फ्रेंस के फैसले का समर्थन करती है, जिससे सीमा पार आतंकवाद और उसके पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा मिलता है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस कश्मीर को एक अलग देश के तौर पर मानती है और अलग झंडा भी देना चाहती है, ऐसे में इंडी गठबंधन के दलों को बताना पड़ेगा कि क्या वे तिरंगा विरोधी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान के साथ वार्ता चाहती है नेशनल कांफ्रेंस जबकि पाकिस्तान आतंकवादी भेजने का काम करती है। ऐसे में काँग्रेस को इसका भी जवाब देना पड़ेगा।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने नेशनल कांफ्रेंस को आरक्षण विरोधी बताते हुए कहा कि कश्मीर में यह पहला चुनाव है जब एससी, एसटी को आरक्षण देने का काम किया जा रहा है। क्या इंडी गठबंधन इसका भी विरोध करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर देश के कलंक को मिटाकर अपनी प्रतिबद्धता दिखाई लेकिन आज कांग्रेस उसके साथ खड़ी हो गई जो फिर से धारा 370 बहाल करने की बात कर रहा है।

उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस पाकिस्तान के साथ एलओसी ट्रेड शुरू करने का समर्थन करती है? इस गठबंधन से कांग्रेस का आरक्षण विरोधी चेहरा भी सबके सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस का यह गठबंधन देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर कई तरह के सवाल खड़े करता है। यह गठबंधन भारतीय संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा रखने वाले हर व्यक्ति को चिंतित भी करता है।

चौधरी ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस वहां के पर्वतों के नाम भी बदलना चाहती है। कांग्रेस को इसका भी जवाब देश की जनता को देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कश्मीर को देश का अभिन्न अंग मानती है। आचार्य चाणक्य, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अखंड भारत का सपना देखा था और वर्तमान मोदी सरकार उस सपने को पूरा करने में लगी है। इस प्रेसवार्ता में मंत्री नीरज कुमार बबलू, प्रदेश मीडिया संयोजक दानिश इकबाल, प्रवक्ता जयराम विप्लव, अमित प्रकाश बबलू, उपेंद्र सिंह, नीरज कुमार और सुमित शशांक भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : विजय सिन्हा का राहुल, तेजस्वी व केजरीवाल पर निशाना, कहा- ऐसे लोगों का भारत की धरती पर जन्म लेना धिक्कार

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस ने प्रणव झा पर लगाया...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है। बोकारो से विशेष जुड़ाव रखने वाले झा के नाम पर...

Bokaro Railway Track Death Mystery: रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों...

 बोकारो के राधानगर पंचायत स्थित लावटांड़ के पास रेलवे ट्रैक से तीन युवकों के शव बरामद हुए हैं। जीआरपी और पुलिस मामले की जांच...

Palamu Train Accident: रजहरा के पास कोयला लदी मालगाड़ी के 15...

 पलामू के रजहरा रेलवे स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 15 वैगन पटरी से उतर गए, हालांकि कोई हताहत...

BJP प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक, नितिन ने...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार प्रदेश के नवनियुक्त...

अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने की विभागीय...

पटना : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र पासवान ने गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय कार्ययोजनाओं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img