पटना : बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने विपक्षी दलों पर जबरदस्त हमला किया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल के सांसदों ने सदन के बाहर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करके मजाक उड़ाया था। सम्राट चौधरी ने कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधा है। बीजेपी हमेशा इसका विरोध किया है और हमलोग इसका विरोध करेंगे। सम्राट चौधरी की नेतृत्व में टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला फूंका। कल्याण बनर्जी के खिलाफ आयकर गोलंबर पर भाजपा का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिल रह है।
सम्राट चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी और विपक्षी दलों के सांसद ने मर्यादा को तार-तार किया है। संसदीय मर्यादा को तोड़ा है। एक किसान और किसान नेता का अपमान किया है। संवैधानिक पद पर बैठे लोगों का सम्मान यह लोग नहीं करते हैं। राहुल गांधी रोकने के बजाय वह वीडियो बना रहे थे।यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
वहीं उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि ललन सिंह मुंगेर से सांसद हैं। लेकिन मुंगेर लोकसभा में सिचाई को लेकर कोई जानकारी नहीं है यह भी दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर कहा कि यह जदयू का अंदरूनी मामला है। लेकिन सीएम नीतीश कुमार का ललन सिंह पर से विश्वास उठ गया है।
कुमार गौतम की रिपोर्ट