सम्राट का नीतीश पर हमला, कहा- आजकल भूल चुके हैं वह बिहार के मुख्यमंत्री हैं

पटना : बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज बक्सर के रघुनाथपुर में रेल हादसा का दौरा किया। सम्राट चौधरी ने इस हादसे को लेकर दुख जताया है। इसके साथ ही उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर निशाना साधा। सम्राट चौधरी ने कहा कि जदयू नाम की कोई चीज नहीं है। बक्सर रेल दुर्घटना को लेकर सम्राट ने नीतीश कुमार और लालू यादव पर पलटवार किया है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार आजकल यह भी भूल चुके हैं कि खुद वह बिहार के मुख्यमंत्री हैं या कोई और है। इसलिए उन्हें अब बिहार से मुक्त कर लेना चाहिए। बताते चलें कि आज बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने पूरे तरीके से प्रदेश कार्यालय का जायजा लिया, प्रदेश कार्यालय को और हाईटेक बनाने का निर्देश दिया है।

आफताब आलम की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img