जमुई : दारोगा की कुचल कर हत्या – बिहार में बालू माफियाओं का दुस्साहस इतना बढ़ चुका है कि ये लोग पुलिस तक को नहीं छोड़ रहे हैं। आज सुबह करीब चार बजे जमुई के गरही थानाक्षेत्र के चननवर इलाके में ट्रैक्टर चालक बालू माफिया ने एक दारोगा को कुचल दिया जिसकी अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। सूत्रों की माने तो सुबह करीब तीन बजे गरही थाना को सूचना मिली कि नदी से बालू उठाव किया जा रहा है।
दारोगा की कुचल कर हत्या
सूचना मिलते ही ड्यूटी पर मौजूद दरोगा प्रभात रंजन दल बल के साथ मौके पर रवाना हो गए। उन्होंने नदी से ट्रैक्टर पर बालू उठाते व्यक्ति को मना किया लेकिन वह तेजी से भागने लगा। जब इन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया तो ट्रैक्टर चालक उनपर चढ़ा दिया जिससे वह तत्काल वहीं गिर पड़े।
उनके साथ चल रहे एक सिपाही भी बुरी तरह घायल हो गए हैं। जिसे किसी निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतक प्रभात रंजन वैशाली जिला के महुआ निवासी बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस मामले में जमुई एसपी ने शख्त निर्देश दिया है कि प्रेस को कोई जानकारी साझा नहीं की जाए।
बृजमोहन भगत की रिपोर्ट
Highlights


