
रांचीः Modi कैबिनेट 3.0 में मंत्री बनने के बाद आज केन्द्रीय मंत्री और रांची सांसद संजय सेठ और कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी पहली बार रांची पहुंचे।
रांची पहुंचने पर दोनों सांसदों का रांची एयरपोर्ट पर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। स्थानीय कलाकारों ने नाच-गान के साथ दोनों कैबिनेट मंत्रियों को शानदार स्वागत किया।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और कई बड़े नेतागन रहे मौजूद
इसके साथ ही उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और कई बड़े नेतागन मौजूद रहे। हालांकि इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की और सीधे अपने वाहन में बैठकर बीजेपी कार्यालय के लिए निकल पड़े।
बता दें कि आज केन्द्र में मंत्री बनने के बाद पहली बार रांची आने पर हरमू रोड स्थित बीजेपी कार्यालय में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में दोनों सांसद शामिल होंगे।
Modi modi
Highlights




