गर्मी के कारण ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस कर्मी हुई बेहोश, अस्पताल में भर्ती

जहानाबाद : जहानाबाद पुलिस केंद्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। जब एक जिले में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी भीषण गर्मी के कारण अचानक बेहोश होकर ड्यूटी के दौरान ही गिर पड़ी। जिसके बाद सहयोगी पुलिसकर्मी के द्वारा आनन-फानन में उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों के द्वारा उसका उपचार किया जा रहा। सहयोगियों ने बताया छुट्टी लेने के लिए लाइन में खड़ी हुई थी तभी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। घायल पुलिसकर्मी का नाम अनीता कुमारी बताया जाता है।

डाक्टरों ने बताया कि महिला पुलिस कर्मी खतरे से बाहर है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। गौरतलब हो कि लगातार जिले में पड़ रहे गर्मी और हिटवेव के कारण लोगो का जीना दूभर हो गया है। ऐसे में अत्यधिक गर्मी पड़ने के कारण लोगों के स्वास्थ पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। जिसके कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

यह भी पढ़े : कबाड़ी दुकान में लगी आग, लाखों रुपए की संपत्ति जलकर हुआ खाक

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...