JSSC पेपर लीक मामले की सीबीआई जांंच हो-सांसद संजय सेठ

रांचीः पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके करीबी विनोद सिंह के व्हाट्सएप चैट के साथ JSSC पेपर लीक का मामला आज रांची के सांसद संजय सेठ ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान उठाया। सांसद ने लोकसभा में कहा कि झारखंड में झामुमो और कांग्रेस की सरकार को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं।

व्हाट्सएप पर चलती थी पूर्व की सरकार

पूर्व की जो सरकार झारखंड में चल रही थी, वह व्हाट्सएप पर चलती थी। ट्रांसफर, पोस्टिंग जैसे कार्य व्हाट्सएप पर किए जाते थे। सांसद ने कहा कि इससे भी गंभीर विषय है कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी विनोद सिंह के यहां JSSC की परीक्षा के एडमिट कार्ड बरामद हुए हैं।

ये भी पढ़ें- खाट के सहारे जिन्दगी ! Social Media पर विडियो वायरल 

यह बहुत गंभीर मामला है। राज्य के 9 लाख युवा सड़कों पर है। न्याय मांग रहे हैं। उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। सांसद ने लोकसभा में सरकार से मांग की कि छात्रों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़, JSSC के पेपर लीक और व्हाट्सएप चैट के पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। छात्रों को इंसाफ दिया जाए।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...