Ranchi Murder पर जमकर बरसे संजय सेठ, कह दी ये बात…

Ranchi Murder राजधानी रांची के एक्सट्रीम स्पोर्ट्स बार में हुए डीजे सैंडी की हत्या के बाद राज्य में सियासी माहौल गरम हो गया है। इसी को लेकर रांची के सांसद संजय सेठ ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पिछले दो ढाई साल से हमलोग चिंतित है क्योंकि रांची अपराध की राजधानी बन गयी है।

ये भी पढ़ें-Murder : खूनी खेल का तांडव, एक ही परिवार के 8 लोगों की टांगी से काटकर हत्या, फिर जो हुआ… 

नशे का अड्डा बन गया है रांची

रांची नशे का अड्डा बन गया है। रांची और यहाँ की पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। ये पश्चिम सभ्यता लाकर रांची को बर्बाद कर दिया गया है। आखिर कब चेतेगा रांची पुलिस। नशे का राजधानी बन चुका है रांची को हमारे आने वाले पीढ़ी क्या कहेंगे। यह मेरी रांची पुलिस को अंतिम चेतावनी है। 4 जून के बाद तय समय के बाद लॉन्ज में शराब परोसी जायेगी तो मैं इसपर कड़ा कदम उठाने से पीछे नहीं हटूंगा।

ये भी पढ़ें- Bank Fraud मामले में आरोपी को 5 साल की जेल, यह था मामला… 

चार जून के बाद मेरा पहला विजन रांची को नशा मुक्त करना होगा-संजय सेठ

उन्होंने रांची पुलिस कि कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि एसी चैंबर में बैठकर पुलिसिंग नहीं होती है जनाब। मेरा दावा है कि रांची के एसपी निकल जाएं तो उनको कोई पहचानता तक नहीं है।

राज्य सरकार पर किया जमकर हमला

झारखंड सरकार पर भी उन्होंने जमकर हमला करते हुए कहा कि सरकार चुप बैठी है। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी राज्य सरकार की तरफ से कोई कड़ा कदम नहीं उठाया जा रहा है। समाज को सुधारना होगा। हमें राजनीति से परे हट कर सोचना होगा और राजधानी रांची को अपराध का अड्डा बनने से रोकना होगा।

ये भी पढ़ें- Big Breaking : ढुल्लू महतो के खिलाफ जांच के आदेश, सरयू राय के पत्र पर…

लगातार नशे की हेडलाइन बनी हुई है। मेरी राजनीति कोई पेशा नहीं है सब लोग चुप बैठे हुए हैं चार जून के बाद मेरा सबसे बड़ा काम रांची को नशा मुक्त करना होगा मेरा पहला विजन यही होगा।

लोगों से की ये अपील

आगे उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आईए हम सब मिलकर नशे के खिलाफ एक जोरदार आंदोलन शुरू करें। सभी माता-पिता अपने बच्चे पर भी नज़र रखें। मोबाइल फोन भी बहुत बड़ा कारक हो रहा है। बच्चे को बिगड़ने में स्कूल वाले को भी कहना चाहता हूं कि आप अपने स्कूल कोचिंग सेंटर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगवाएं।

रांची से सौरव सिंह की रिपोर्ट

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img