Murder : खूनी खेल का तांडव, एक ही परिवार के 8 लोगों की टांगी से काटकर हत्या, फिर जो हुआ…

Murder

रांची : माथे पर खून सवार था। घर का आंगन लहुलुहान था। पूरे घर पर लाश ही लाश दिखाई दे रहा था। जाने कौन सी वो मनहूस घड़ी थी जो ऐसा हुआ। कौन सी ऐसी मजबूरी रही होगी जिसने उसको ऐसा करने पर मजबूर किया। आखिर क्या थी वजह। इन सब सवालों के जवाब वो खुद अपने साथ लेता चला गया। पर जबतक लोग कुछ समझ पाते तबतक सबकुछ खत्म हो चुका था।

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में हुआ खूनी खेल

मामला मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा की बताई जा रही है जहां एक शख्स ने अपने ही परिवार के 8 लोगों की टांगी से काटकर हत्या कर दी। 8 लोगो की हत्या करने के बाद हत्यारे ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 8 लोगों के हत्यारे का नाम दिनेश गोप बताया जा रहा है। मृत लोगों में आरोपी की मां, भाई, भाभी, बहन, पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- Tender Commission Scam : ईडी की रडार पर कई अधिकारी, क्या होने वाली है बड़ी कार्रवाई ! 

जानकारी के मुताबिक 8 हत्या करने के बाद भी उसका मन नहीं भरा। 9 वे व्यक्ति की हत्या के इरादे से उसने एक बच्चे पर टांगी से हमला किया पर वह बच्चा बच निकला और वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। हालांकि यह हत्या किस वजह से हुई है यह अभी तक जांच का विषय है।

हत्यारे की मानसिक स्थित ठीक नहीं थी

घटना के बारे में जानकारी देते हुए आस-पड़ोस और परिवार के लोगों ने बताया कि हत्यारा शख्स की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिजनों ने उसे इलाज करा रहे थे। कुछ दिन इलाज के बाद वह ठीक हो गया था। जिसके बाद करीब 8 दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी।

ये भी पढ़ें- Tender Commission : मनीष रंजन को ईडी ने 3 जून को प्रॉपर्टी डिटेल्स के साथ फिर बुलाया, क्या अब खुलेगा राज की बात ! 

शादी के बाद से उसकी मानसिक स्थिति फिर से खराब हो गई और वह पागलों की तरह हरकतें करने लगा। इसी दौरान कल रात में परिवार के सभी सदस्य घर की आंगन में सोए हुए थे। इसी दौरान आरोपी ने सबसे पहले अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा।

एक-एक करके घर के 8 सदस्यों को उतारा मौत के घाट

उसके बाद उसने एक-एक कर घर के 8 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद उसने एक और भतीजे को भी टांगी से काटने के लिए दौड़ाया पर वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला। फिर उसने पड़ोसियों को घटना के बारे में जानकारी दी।

ये भी पढ़ें- Bank Fraud मामले में आरोपी को 5 साल की जेल, यह था मामला… 

पड़ोसी भागते हुए घर पर आए पर तबतक सबकुछ खत्म हो चुका है। हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस पहुंची और शवो कों पोष्टामार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...