रघुवर सरकार में बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के आतंक से हर व्यपारी त्रस्त थे: संतोष सिंह

धनबाद सांसद के घर के पीछे से हो रहा अवैध धंधा, आखिर क्यों चुप रहे सांसद: सिंह

भारतीय जनता पार्टी के नेताओ का है अवैध धंधेबाजों से संलिप्ता: संतोष सिंह

 झरिया: रघुवर सरकार में बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के आतंक से हर व्यपारी त्रस्त थे. आज भी उनका आंतक कायम हैं. जबरन व्यापारियों से रंगदारी वसूलना, जो व्यापारी उनका पेट्रोल पंप से तेल नही लेते थे उनका काम ठप करा देते थे।

ये उक्त बातें झरिया प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में गत दिन बैंक मोड़ क्षेत्र में हुए गोलीकांड पर रोष जताते हुए धनबाद जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा. संतोष सिंह ने कहा कि इस तरह का घटित गोलीकांड घटना जिला प्रशासन की नाकामी हैं, कांग्रेस पार्टी उक्त घटना की कड़े तौर पर तीव्र नींदा करती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना से जिला प्रशासन की नाकामी झलकती है।

धनबाद जिला कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से व्यापारियों के साथ है। इस घटना का उद्वेदन एवं उक्त घटना को अंजाम देने वालों पर जिला प्रशासन के द्वारा 48 घंटा में कार्रवाई नहीं हुई तो धनबाद जिला कांग्रेस जोरदार आंदोलन करेगी।

जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा भाजपा सांसद पशुपतिनाथ सिंह, विधायक ढुल्लू महतो और राज सिंहा को गिरती विधि व्यवस्था के संबंध मे बोलने का अधिकार नही है। भाजपा सरकार मे धनबाद मे राम राज नही था। ढुल्लू महतो के आतंक के से पुरा कोयलांचल परेशान ।

झारखण्ड में जंगल राज कायम था। आज अगर कोयला तस्करी हो रही है तो स्पष्ट है केंद्र सरकार, बीसीसीएल प्रबंधन और सीआईएसएफ सहित भाजपा सांसद विधायक के सहयोग से हो रही है। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा गलत को गलत कहने का ताकत अपनी सरकार मे भी करते हैं।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि आए दिन धनबाद में इस तरह की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है! हमलोग राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से यह मांग करते हैं कि प्रशासन पर अंकुश लगाए क्योंकि इस तरह की घटना से महागठबंधन सरकार सहित कांग्रेस की भी बदनामी हो रही है। मौके पर रत्नेश यादव, प्रखंड अध्यक्ष इम्तियाज अली, भोला सिंह, सूरज कुमार वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

रिपोर्टर सचिन सिंह 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates