Saraikela Breaking : चांडिल में डबल मर्डर से दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस…

Saraikela Breaking : सरायकेला से चांडिल से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां डबल मर्डर से इलाके में दहशत का माहौल है। मामला चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कपाली ओपी अंतर्गत मिल्लत नगर शाहीन कॉलोनी का बताया जा रहा है जहां एक पति-पत्नी की मौत के बाद सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना के बाद कपाली पुलिस बल मौके पर पहुंची है और पति-पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

Saraikela Breaking : बेड पर पड़ा मिला पति-पत्नी का शव, जांच में जुटी पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार कपाली ओपी क्षेत्र के वार्ड संख्या 2, मिल्लत नगर शाहीन कॉलोनी में रहने वाले गैरेज मिस्त्री हुसैन और उसकी पत्नी दिलकश का शव घर के अंदर बेड पर पड़ा हुआ मिला। घटना की सूचना मिलने पर कपाली ओपी प्रभारी सोनू कुमार दलबल के साथ पहुंचे। जांच के क्रम में पाया कि मृत महिला दिलकश के शरीर और गर्दन पर तेज धार हथियार के निशान हैं।

ये भी पढ़ें- Bokaro : कुएं में तैरता मिला व्यक्ति शव, जांच में जुटी पुलिस… 

जबकि पति हुसैन मृत पड़ा था उसके शरीर पर कोई निशान नहीं मिला, जबकि गले में दुपट्टा फंसा हुआ पाया गया। इससे आशंका जताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा जिसके बाद पति ने संभवत धारदार हथियार से मारकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है ।

मृत महिला के परिवार ने ससुराल पक्ष पर हत्या का लगाया आरोप लगाया है

घटना के बाद मृत पत्नी के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि योजनाबद्ध तरीके से हत्या की गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे मृत महिला के परिजनों ने जमकर बवाल काटा है। वही घटना के बाद कपाली पुलिस द्वारा मृत पति हुसैन के परिजनों को पुलिस सुरक्षा में रुम को नजर बंद कर रखा है।

Saraikela Breaking : घटना के बाद मुहल्ले में लोगों की भीड़ जमा

स्थानीय लोगों की माने तो 7 महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी। दोनों के बीच अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर विवाद होता था। वहीं मृत महिला दिलकश के परिजनों ने बताया कि 7 महापूर्व उनकी बेटी की शादी हुसैन से हुई थी। शादी के एक महीने के बाद ही दोनों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। इसके बाद इनके बीच लगातार विवाद चल रहा था।

ये भी पढ़ें- Saraikela में पुल धंसने से अंदर समाया हाईवा, राजनगर-जमशेदपुर मार्ग में आवागमन बाधित… 

परिजनों ने बताया कि सामाजिक स्तर पर भी दोनों पति-पत्नी के बीच में सुलह भी करायी गयी थी। इसके बावजूद भी दोनों के बीच विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा था। वहीं मृत हुसैन के परिजनों ने बताया है कि बीते रात से ही दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था इस बीच सुबह यह घटना घटित हुई है। घटना के बाद दोनों के परिजन एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

फॉरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंची 

घटना की सूचना के बाद फॉरेंसिक टीम हुसैन के घर पहुंची है, जहां सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम बेडरूम में मौजूद सामानों को जब्त कर रही है। इलाके में दोहरे हत्याकांड के बाद सनसनी मच गई है।

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img