Saraikela में पुल धंसने से अंदर समाया हाईवा, राजनगर-जमशेदपुर मार्ग में आवागमन बाधित…

Saraikela : सरायकेला जिला के राजनगर थाना अंतर्गत राजनगर-जमशेदपुर मार्ग पर खैरकोचा पुल धंसने से सरायकेला का जमशेदपुर से संपर्क टूट गया है। घटना आज अहले सुबह की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक अहले सुबह एक फ्लाईएश लदा हाईवा वाहन गुजर रहा था इसी दौरान पुल धंस गया।

Saraikela : जमशेदपुर और राजनगर को जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण पुल था

घटना के बाद पुल के दोनों छोर पर राहगीर फंस गए। घटना के बाद हाईवा चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। बतातें चलें कि जमशेदपुर और राजनगर को जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण पुल था। पुल के धंसने के बाद पुल के दोनों तरफ का संपर्क टूट गया है। जिसके कारण इस राह से गुजरने वाले हजारों राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें-Bokaro : ग्रामीणों ने अहले सुबह घेर दिया डीसी ऑफिस और फिर… 

राजनगर से हजारों-सैंकड़ों की संख्या में मजदूर और दफ्तरों में काम करने वाले अधिकारी भी इसी पुल से  होकर जाते थे। अब इसके टूट जाने से लोगों का जमशेदपुर से सीधा संपर्क टूट चुका है। कई राहगीर जहां-तहां फंसे हुए हैं। हालांकि इसकी सूचना प्रशासन और राजमार्ग विभाग को दे दी गई है।

सरायकेला से बिरेन्द्र मंडल की रिपोर्ट—–

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...