Saraikela : मोबाइल ने ले ली जान, दो गिरफ्तार, यहां का है मामला…

357
Saraikela Crime
Advertisment

Saraikela : सरायकेला के डोबो डुंगरी में कुछ दिनों पहले हुए शंभू लोहार की पत्थर से कूचकर हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों का नाम राहुल कालिंदी और धर्मेंन्द्र बास्के है। दोनों बंतानगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कई सामान भी बरामद किया है।

Advertisment

ये भी पढ़ें-Gumla में मिट्टी भरने के दौरान पलटी ट्रैक्टर, दबकर शख्स की मौत… 

Saraikela : मोबाइल की वजह से हुई थी हत्या

मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ समीर कुमर सवैया ने बताया कि शंभू लोहार की हत्या मोबाइल की वजह से हुई थी। दरअसल शंभू ने धर्मेन्द्र बास्के के फोन को चुरा लिया था। जिसके बाद धर्मेन्द्र ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर शंभू की हत्या कर दी थी। मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।

ये भी पढ़ें- IPL Auction 2024 : टूटा आईपीएल इतिहास, ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी बने, इतने करोड़ में बिके…

 

बताते चले कि 23 नवंबर को Saraikela आरआईटी थाना अंतर्गत बंतानगर डोबो डुंगरी में एक शख्स की हत्या कर उसका शव को आंगन में फेंक दिया गया था। घटना के बाद पुलिस ने एक टीम बनाकर जांच की तो पता चला कि यह पूरा खेल मोबाइल का था। शंभू ने एक मोबाइल चुराया था जिसके बाद दो लोगों ने उसकी हत्या कर दी थी।

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates