Advertisement

Jharkhand Politics : जमशेदपुर पश्चिम से हारने के बाद बन्ना गुप्ता का बड़ा बयान, किंचीत नहीं भयभीत में जो भी हुआ अच्छा हुआ और…

Jharkhand Politics

Ranchi : जमशेदपुर पश्चिम सीट से हार के बाद पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता का बड़ा बयान सामने आया है। हार के बीद मीडिया से बातचीत करते हुए बन्ना गुप्ता ने कहा कि मेरा जन्म संघर्ष से ही हुआ है। आगे भी मैं संघर्ष करता रहूंगा। उन्होंने शायराना भरे अंदाज में कहा कि क्या हार में क्या जीत में, किंचीत नहीं भयभीत में, जो भी हुआ अच्छा हुआ जो होगा वो भी अच्छा होगा।

ये भी पढ़ें- IPL Auction 2024 : टूटा आईपीएल इतिहास, ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी बने, इतने करोड़ में बिके… 

आगे उन्होंने अपने विरोधी पर तंज कसते हुए कहा कि मेरे कर्म पर धर्म का दुष्प्रचार कर और लोगों में भ्रम फैलाकर जीत हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि इस हार से वह निराश नहीं है। उन्हें इस बात की तसल्ली है कि स्वास्थ्य मंत्री के रुप में उन्हें राज्य का सेवा करने का मौका मिला। मेरे द्वारा किया गया काम पूरे झारखंड में दिखता है।

ये भी पढ़ें- Gumla में मिट्टी भरने के दौरान पलटी ट्रैक्टर, दबकर शख्स की मौत…

Jharkhand Politics : जमशेदपुर पश्चिम सीट से सरयू राय ने 7863 वोटों से हराया

बताते चले कि जमशेदपुर पश्चिम सीट से जदयू उम्मीदवार सरयू राय ने कांग्रेस के बन्ना गुप्ता को 7863 वोटों से हरा दिया। ये पहली दफा नहीं है कि जब सरयू राय ने बन्ना गुप्ता को हराया है। इससे पहले भी वे बन्ना को हरा चुके हैं। बता दें कि बन्ना गुप्ता और सरयू राय हमेशा से एक दूसरे के विरोधी रहे हैं। उनका विरोध खुलकर मीडिया के साथ-साथ पूरे राज्य में भी कई दफा चर्चा का विषय रहा है।

Commercial Advertisment

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...