‘नागेमणि Nitish को पैदा किया है’, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने विवादित बयान देते हुए कहा…

पूर्वी चंपारण: बिहार में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सभी पार्टियों ने अपना दमखम दिखाना शुरू कर दिया है। अपना दमखम दिखाने के चक्कर में नेता विवादित बयानबाजी भी करने लगे हैं। एक बार फिर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं शोषित इंकलाब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि ने विवादित बयान दिया है। पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में एक कार्यक्रम के दौरान नागमणि ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर विवादित बयान दिया और कहा कि नीतीश कुमार को स्वाहा कर देंगे। नीतीश कुमार नागमणि ही पैदा किया था।

दरअसल नागमणि आजकल राजधानी पटना में आयोजित अपनी पार्टी की रैली को लेकर पूरे राज्य में घूम रहे हैं। इसी दौरान वे मोतिहारी पहुंचे थे जहां पत्रकारों से बात कर रहे थे। पत्रकारों ने जब सवाल किया कि लेकिन मुख्यमंत्री तो नीतीश कुमार ही बनेंगे तो इस पर नागमणि ने कहा कि ‘औकात पता चल जायेगा इस बार। नागेमणि पैदा किया नीतीश को। आपको पता होगा कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में लोजपा के 29 में से 21 एमएलए तोड़ कर सपोर्ट किये थे तब बाबू नीतीश कुमार पैदा लिए थे।

पुरे बिहार में कैंपेन कर के हमने कोयरी का वोट उनको दिलवाया तब वे मुख्यमंत्री बने। जिस तरह से कोयरी समाज के साथ अन्याय किया है एक एक वोट के लिए उनको तरसना पड़ेगा। 22 फरवरी तक का अल्टीमेटम हम दे रहे हैं कि अगर वे नहीं सुधरे तो उनका राजनीतिक आन बान शान स्वाहा कर देंगे। उनका आधार ही कोयरी कुर्मी है। 22 फरवरी तक उन्होंने सुधार कर दिया तो हमारा सपोर्ट होगा नहीं तो 23 फरवरी को हमारा एक ही मुद्दा होगा, ‘नीतीश हटाओ बिहार बचाओ।’

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   खत्म हो गया Lalu का राजनीतिक दबदबा? विधानसभा चुनाव में जहां किया प्रचार वहां मिली…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Nitish Nitish Nitish Nitish

Nitish

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...