सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा समेत 53 नक्सली घिरे, IED ब्लास्ट में जवान घायल।
Saranda Encounter Update रांची: झारखंड के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ अब तक का बड़ा अभियान छेड़ दिया है। इस ऑपरेशन में मिसिर बेसरा समेत 53 नक्सलियों को घेर लिया गया है। झारखंड और ओडिशा पुलिस के संयुक्त अभियान में करीब 5000 जवान 21 किलोमीटर के दायरे में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
Saranda Encounter Update:5000 जवानों का संयुक्त ऑपरेशन, सभी रास्ते सील
जानकारी के अनुसार नक्सली दस्ता लगातार लोकेशन बदलते हुए बाबूडेरा और छोटानागरा से ओडिशा की ओर भागने की कोशिश में था। लेकिन ओडिशा पुलिस की सख्त घेराबंदी के कारण उन्हें पीछे हटना पड़ा। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल की ओर जाने वाले सारंडा के सभी रास्तों को पूरी तरह सील कर दिया है, जिससे नक्सलियों के भागने की संभावना बेहद कम हो गई है।
Key Highlights
सारंडा जंगल में 5000 जवानों का बड़ा ऑपरेशन
1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा समेत 53 नक्सली घिरे
ड्रोन तकनीक से नक्सलियों की सटीक लोकेशन ट्रैक
IED ब्लास्ट में कोबरा जवान गंभीर रूप से घायल
लगातार दूसरे दिन भी मुठभेड़ जारी
Saranda Encounter Update:ड्रोन से लोकेशन ट्रैक, सरेंडर या मुठभेड़ ही विकल्प
सारंडा में जारी इस अभियान में ड्रोन कैमरा तकनीक ने अहम भूमिका निभाई है। इसके जरिए नक्सलियों की सटीक लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। सुरक्षाबलों ने असीम मंडल के दस्ते को भी घेर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि नक्सलियों के पास अब सिर्फ दो विकल्प हैं—या तो आत्मसमर्पण करें या फिर कार्रवाई का सामना करें। जल्द ही बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Saranda Encounter Update:IED ब्लास्ट में जवान घायल, लगातार मुठभेड़ जारी
सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने रास्ते में सीरीज आईईडी बिछा रखी है। गुरुवार को बालिबा और बाबूडेरा के पास हुए विस्फोट में कोबरा बटालियन-210 के हेड कांस्टेबल अभिनय कुमार मित्तल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका एक पैर उड़ गया। उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची में इलाज के लिए भेजा गया है। इससे पहले बुधवार को हुई मुठभेड़ में भी पांच जवान घायल हुए थे। फिलहाल सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।
Highlights







