Sariya News: सरिया को जिला बनाने की मांग को लेकर उग्र हुआ जनसमर्थन, अनुमंडल मुख्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन

Sariya News: सरिया अनुमंडल को जिला का दर्जा देने की मांग को लेकर ‘जिला बनाओ संघर्ष समिति‘ के बैनर तले गुरुवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया. समिति के संयोजक त्रिभुवन मंडल के नेतृत्व में सैकड़ों महिला-पुरुषों ने अनुमंडल मुख्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया. कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही विभिन्न पंचायतों से लोग झंडा-बैनर के साथ सरिया बाजार में जुटने लगे थे. भारी भीड़ जुलूस के रूप में बाजार भ्रमण करते हुए अनुमंडल मुख्यालय पहुंची, जहां सभी लोग धरना पर बैठ गए. लोगों ने सरिया को जल्द से जल्द जिला का दर्जा देने की मांग करते हुए नारेबाजी की.

Sariya News: ये है मुख्य कारण

धरना में शामिल लोगों ने कहा कि सरिया अनुमंडल की जनसंख्या, भौगोलिक स्थिति और प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार को देखते हुए इसे जिला बनाया जाना बेहद आवश्यक है. संघर्ष समिति ने चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर शीघ्र पहल नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए, जिससे आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन मिलता दिखाई दिया. सरिया से राज रवानी की रिपोर्ट…

Jharkhand Assembly Winter Session: सदन में बोले CM Hemant Soren, कई मुद्दों पर अपनी राय की प्रकट

Saffrn

Trending News

Ramgarh में हादसे के बाद भी सबक नहीं, सड़क पर भारी...

Ramgarh: Ramgarh जिले के अरगड्डा- नईसराय मुख्य सड़क पर स्थित झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में बीते कुछ दिन पूर्व हादसा होने के बाद माहौल...

राज्य के सभी 38 जिलों की ग्रामीण सड़कों पर 26,031 जेब्रा...

पटना : राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल यात्रियों की सुरक्षा के सुदृढ़ के उद्देश्य से बिहार के सभी 38 जिलों में अब तक...

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी चिकित्सकों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर...

पटना : इस वक्त राजधानी पटना से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। नीतीश सरकार ने बहुत बड़ा फैसला लिया है। सरकारी...

बेगूसराय में बम धमाका, 2 दारोगा सहित 3 जवान घायल, सोना...

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बेगूसराय में सर्च ऑपरेशन के दौरान देसी बम विस्फोट होने...

नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने राज्य में हुए ट्रेज़री घोटाले...

Jharkhand: झारखंड में ट्रेजरी घोटाले की चर्चा अब तेज हो गई है और भाजपा लगातार सरकार पर हमलावर है और अब भाजपा के तरफ...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img