Sariya News: सरिया अनुमंडल क्षेत्र के केशवारी में गुरुवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती समारोह में वर्तमान बीजेपी विधायक नागेन्द्र महतो शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान जयंती समारोह स्थल पर प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जयंती स्थल को विवादित रहने बोल कर काफी नोक-झोंक होने के बाद स्थिति कुछ समय तक पूरा तनाव पूर्ण हो गई. हालांकि विवाद और तीखी बहस के बावजूद, अंततः भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई.
Sariya News: विधायक नागेन्द्र महतो अटल जी के विचारों को किया याद
इस अवसर पर वर्तमान विधायक नागेन्द्र महतो ने अटल जी के विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व आज भी संपूर्ण देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है. कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ साथ बहुत बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे. वहीं प्रशासन ने भी स्थिति को अपने नियंत्रण में लेकर इस आयोजन को संपन्न कराया. सरिया से राज रवानी की रिपोर्ट…
Indonesia में EEHV से हो रही सुमात्राई हाथियों की मौत, बेहतर इलाज के लिए वनतारा कर रहा मदद
Highlights


