सासाराम : सदर अस्पताल सासाराम में सर्पदंश के नि:शुल्क इलाज के बावजूद भी निजी क्लीनिक पीड़ित परिजनों से को सलाह नहीं देकर पैसा उगाही करने में व्यस्त हैं। ऐसा ही एक मामला रोहतास जिला के अकोढ़ी गोला थाना अंतर्गत बुधुवा गांव से सामने आया है। बताया गया कि बुधवा गांव के गोपीचंद शाह अपने छत पर सोए हुए थे तभी विषैले सर्प ने उन्हें दंश लिया। जहां उन्हें डेहरी के चर्चित एक चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
वहीं पर इलाज के नाम पर पीड़ित परिजनों से पैसा उगाही किया गया। पैसा उगाही के बाद भी पीड़ित को आराम नहीं मिला तो अपनी गरीबी की दुहाई चिकित्सक से परिजन ने सुनाई। चिकित्सक ने काफी देर बाद इलाज बंद कर मरीज को सामान्य नहीं होने पर गंभीर स्थिति में उसे सदर अस्पताल सासाराम के रेफर कर दिया। परेशान पीड़ित परिजन ने मरीज को सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती कराकर उक्त जानकारी दी है।
सदर अस्पताल सासाराम के चिकित्सक डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि सदर अस्पताल सासाराम में सर्पदंश के पीड़ित के लिए निशुल्क बेहतर इलाज संभव है। लेकिन पीड़ित परिजन झाड़-फूंक के अलावे अन्य जगहों पर दवा हेतु चक्कर काटते हैं। जिससे मरीजों की स्थिति गंभीर हो जाता है। सदर अस्पताल सासाराम में सर्पदंश के पीड़ित को स्वस्थ करने की कोशिश जारी रहता है। सदर अस्पताल सासाराम में कई ऐसे मामले में चिकित्सकों सफलता हाथ लगा है।
https://22scope.com/violence-in-sasaram-before-amit-shahs-visit/
दयानंद तिवारी की रिपोर्ट


