अमित शाह के दौरे से पहले सासाराम में हिंसा

सासाराम में हिंसा – बिहार में अमित शाह के दौरे के पहले सासाराम में दो समुदायों के बीच संघर्ष की खबरें आ रही हैं। सासाराम जहां दो अप्रैल को गृहमंत्री को जाना है, वहां हिंसा के बाद धारा 144 लगा दी गई है। उधर नालंदा जिले के बिहार शरीफ के गगन दीवान में भी हिंसा हुई है। यहां बजरंग दल ने विशाल जुलूस निकाला था। कुछ दूर जाने पर उसपर पथराव किया जाने लगा।

हिंसा के दौरान गोली चली

प्रत्यक्षदर्षियों के मुताबिक दोनों ओर से गोली भी चली है। कई घरों में जमकर तोड़फोड़ की गई। सासाराम में हुई हिंसा में सासाराम के एसडीएम का गार्ड भी घायल हो गया। सासाराम में तनाव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने धारा 144 लगाने का निर्णय लिया। हिंसा के दौरान हुई आगजनी में दो घरों में भीषण आग लग गई। कई झोपड़ीनुमा घर भी पूरी तरह खाक हो गए।

सासाराम में हिंसा – अमित शाह का है दौरा

गौरतलब है कि गृहमंत्री अमित शाह को सासाराम और नवादा जाना है। अमित शाह के दौरे से पहले हिंसा की खबरें आने पर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रेमरंजन पटेल ने इसे साजिश करार दिया जबकि राष्ट्रीय जनता दल के भाई वीरेंद्र इसमें भाजपा का हाथ देखते हैं।

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...

Jharkhand High Court: बोकारो की लापता नाबालिग की तलाश अब CBI...

 बोकारो से 2020 में लापता 14 वर्षीय नाबालिग की तलाश अब सीबीआई करेगी। झारखंड हाईकोर्ट ने अंतरराज्यीय सुराग और डिजिटल ट्रेल के चलते जांच...