SBI ने जूनियर एसोसिएट के 9124 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किया है। जानें शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया।
SBI Clerk Recruitment 2026 रांची: भारतीय स्टेट बैंक ने जूनियर एसोसिएट कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स यानी क्लर्क के 9124 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को केवल एक राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के लिए आवेदन करने का विकल्प मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया और भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी SBI के आधिकारिक करियर पोर्टल पर उपलब्ध है।
SBI Clerk Recruitment 2026:SBI Clerk के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
जूनियर एसोसिएट पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक समेत आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
मुख्य खबर के पांच प्रमुख बिंदु:
SBI Clerk Recruitment 2026 के तहत 9124 जूनियर एसोसिएट पदों पर भर्ती होगी।
उम्मीदवार केवल एक राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के लिए आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री जरूरी है।
सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है।
चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के जरिए होगा, स्थानीय भाषा का ज्ञान भी जरूरी है।
SBI Clerk Recruitment 2026:आवेदन शुल्क कितना है और कैसे करें आवेदन
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और एक्स सर्विसमैन वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का इंटिमेशन चार्ज देना होगा।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट के Careers सेक्शन में जाएं। यहां Junior Associate भर्ती के Apply Online लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गयी जानकारी भरें और फोटो, हस्ताक्षर समेत जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें। आवेदन की रसीद या प्रिंटआउट सुरक्षित रखना जरूरी है।
SBI Clerk Recruitment 2026:Prelims और Mains से होगा चयन, स्थानीय भाषा भी जरूरी
SBI Clerk भर्ती में उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा। प्रारंभिक परीक्षा में अंग्रेजी भाषा, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
मुख्य परीक्षा में जनरल और फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड तथा रीजनिंग एवं कंप्यूटर एप्टीट्यूड के पेपर होंगे। उम्मीदवार के लिए संबंधित राज्य या केंद्रशासित प्रदेश की स्थानीय भाषा का ज्ञान भी जरूरी होगा। आवश्यकता पड़ने पर उम्मीदवार को स्थानीय भाषा की परीक्षा देनी पड़ सकती है।
Highlights



















