SBI CBO Recruitment 2026: सर्कल बेस्ड ऑफिसर के पदों पर निकली Vacancy, 18 फरवरी तक करें आवेदन

SBI ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार 18 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानें योग्यता, आयु सीमा और फीस।


SBI CBO Recruitment 2026 रांची: देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक State Bank of India ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि 18 फरवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक बड़ा अवसर माना जा रहा है।

SBI CBO Recruitment 2026:शैक्षणिक योग्यता और पात्रता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन या उसके समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य है। मेडिकल, इंजीनियरिंग या सीए कर चुके अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र हैं।

इसके साथ ही उम्मीदवार को संबंधित क्षेत्र की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना जरूरी है। बैंक द्वारा नियुक्ति संबंधित सर्कल के आधार पर की जाएगी, इसलिए लोकल लैंग्वेज की समझ चयन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


Key Highlights

  • SBI ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर पदों पर भर्ती जारी की

  • आवेदन की अंतिम तिथि 18 फरवरी 2026

  • किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन अनिवार्य

  • अधिकतम आयु 30 वर्ष, आरक्षित वर्ग को छूट

  • आवेदन शुल्क 750 रुपये, एससी एसटी के लिए निःशुल्क


SBI CBO Recruitment 2026:आयु सीमा और आरक्षण का लाभ

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
एससी और एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
सामान्य वर्ग के दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार 10 वर्ष तक की छूट का लाभ मिलेगा।

उम्मीदवारों का जन्म 1 जनवरी 1996 से 31 दिसंबर 2004 के बीच होना चाहिए।

SBI CBO Recruitment 2026:आवेदन शुल्क और प्रक्रिया

आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 750 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं एससी, एसटी और पीएच श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल sbi.co.in पर जाना होगा। होम पेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक कर आवश्यक विवरण दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। सभी बेसिक और अन्य आवश्यक जानकारी भरने के बाद फॉर्म का प्रिव्यू देखें। निर्धारित शुल्क का भुगतान कर आवेदन सब्मिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...