School बना रणक्षेत्र, शिक्षक ने छात्र और उनके अभिभावक समेत जनप्रतिनिधि पर भी…

भागलपुर: भागलपुर में एक मध्य विद्यालय अचानक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया जब एक शिक्षक की मानसिक स्थिति बिगड़ गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 की टीम को जानकारी दी जिसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में ले लिया। घटना भागलपुर के नाथनगर प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय दोगच्छी की है जहां टीआरई-1 के तहत चयनित एक शिक्षक ने छात्रों की अचानक पिटाई शुरू कर दी। शिक्षक की पिटाई की वजह से एक छात्र के आंख के समीप गंभीर रूप से चोट लग गई जिससे वह जख्मी हो गया।

Goal 6 22Scope News

मामले की जानकारी के बाद जब छात्र के अभिभावक और स्थानीय जिला परिषद सदस्य धनंजय मंडल जब शिकायत करने पहुंचे तो शिक्षक ने उनके ऊपर भी हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि शिक्षक सवेंद्र कुमार ने अभिभावक और जिला परिषद सदस्य पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इस दौरान जब विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने शिक्षक को रोकने की कोशिश की तो उसने प्रधानाध्यापक पर भी हमला कर दिया। School School School School School 

यह भी पढ़ें – MLA पहुंचे तो मस्जिद से अनाउंस कर जमा कर ली भीड़ फिर…, एक गिरफ्तार…

विद्यालय को रणक्षेत्र में बदलता देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी और लोगों ने शिक्षक को किसी तरह काबू में लिया और हाथ पैर बांध कर स्कूल के बाहर छोड़ दिया। इस दौरान घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने बेकाबू शिक्षक को हिरासत में लेकर थाना ले आई। मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि शिक्षक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। मामले की जानकारी पहले ही शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों को दी जा चुकी है लेकिन अब तक इस मामले में कोई कदम नहीं उठाये गए।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें- Pahalgam Attack: बिहार पुलिस भी है अलर्ट पर, पटना में दिखे दो संदिग्ध युवक तो…

भागलपुर से राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Women’s Junior Asia Cup 2026: भारत ने चीन को हराकर लगातार...

Women’s Junior Asia Cup 2026, नई दिल्ली: भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया...

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...