School में शिक्षक पढ़ाते हैं अश्लील बातें, छात्र और अभिभावकों ने किया जम कर हंगामा

पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण में अचानक एक विद्यालय में छात्रों के अभिभावक पहुंच कर हंगामा करने लगे। दरअसल छात्राओं का आरोप है कि विद्यालय में एक शिक्षक पर कक्षा में अश्लील बात करने का आरोप लगाया है। मामला पश्चिम चंपारण के मंझौलिया प्रखंड क्षेत्र के मंझरिया शेख पंचायत के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय की है जहां शिक्षक गेनालाल शर्मा के विरुद्ध छात्र एवं अभिभावक विद्यालय पहुंच कर जम कर बवाल किया। हंगामा कर रहे लोगों ने शिक्षक को निलंबित करने की मांग की।

छात्र छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक गेनालाल शर्मा बोर्ड पर अश्लील चित्र बना कर पढ़ाते हैं। मामले में छात्र छात्राओं ने अपने परिजनों से मामले की शिकायत की और बताया कि शिक्षक जब कक्षा में आते हैं तो वे पढाई करने की जगह अश्लील बातें करते हैं। परिजन जब शिक्षक की शिकायत लेकर विद्यालय पहुंचे तो वे स्कूल से फरार हो गए। छात्राओं ने बताया कि शिक्षक कक्षा में विशेष जाति के बारे में अश्लील बातें करते हैं और टिप्पणी करते रहते हैं।

विद्यालय में हंगामा की खबर की जानकारी मिलने के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफिजुल रहमान विद्यालय पहुंचे और अभिभावकों से बात करने की कोशिश की और मामले की जांच की। बातचीत के दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि शिक्षक पर लगे आरोप सही हैं और उसके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करते हुए उसके वेतन पर रोक लगा दी गई है। उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के तहत निलंबन की प्रक्रिया के तहत वरीय पदाधिकारी को पत्र लिखा गया है जल्द ही आरोपी शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    BPSC की परीक्षा आज, अभेद्य किले में तब्दील हैं परीक्षा सेंटर

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

School School School

School

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...