स्कॉर्पियो और बाइक में टक्कर, स्कूली छात्र की मौत

गोपालगंज : गोपालगंज में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक में जहां सीधी भिड़ंत हो गई। वहीं इस भिड़ंत में स्कूली छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बरौली थाना के रतनसराय नवादा रोड की है। मृतक छात्र का नाम चंदन कुमार है। वह बरौली के रतन सराय निवासी सिपाही साह का पुत्र था।

जानकारी के मुताबिक, रतन सराय निवासी चंदन कुमार बाइक से कोचिंग जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस भिड़ंत में छात्र चंदन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्कॉर्पियो भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने स्कॉर्पियो में जमकर तोड़फोड़ की और उसे पलट दिया और हंगामा करने लगे।हंगामे की वजह से रतनसराय-नवादा रोड घंटों जाम रहा।

मौके पर सदर एससीपीओ प्रांजल कुमार और भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच कर हंगामे को शांत कराया। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक छात्र की मौत हुई है। मौत के बाद लोगों को समझा बूझकर मामला शांत कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक परिजनों ने किसी तरह का आवेदन नहीं दिया है। परिजनों के आवेदन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव में क्यों उमड़ रही...

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव–2026 में आयोजित ग्रामश्री मेला आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। ग्रामीण विकास विभाग एवं...

Pakur Constitution Day Celebration: पाकुड़ में संविधान दिवस पर बच्चों को...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को एंडेवर एकेडमी, पाकुड़ स्थित बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में जागरूकता कार्यक्रम...