Advertisment

तालाब में गिरी स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में मातम

गया : बिहार के गया में एक ही झटके में पूरा परिवार उजड़ गया। गया से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। तालाब में स्कॉर्पियो गिरने से पति-पत्नी और दो बेटों की मौत हो गई है। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। स्कॉर्पियो से लौट रहे पति, पत्नी और उनके दो बेटे तालाब में डूब गए। हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। बिहार के गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक भयावह सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई।

Goal 5 22Scope News

किसी तरह बच निकला ड्राइवर, चिल्लाता रहा बचाओ-बचाओ, तबतक पति, पत्नी व दोनों बच्चों की हो गई थी मौत

आपको बता दें कि मृतकों में सहवाजपुर गांव के रहने वाले शशिकांत शर्मा (43 साल), पत्नी रिंकी देवी (40 साल), बेटा सुमित आनंद (17 साल) और बेटा बालकृष्ण (5 साल) शामिल हैं। परिवार स्कॉर्पियो से बिहारशरीफ में श्राद्ध कर्म से लौट रहा था। सोमवार की रात करीब 12 बजे वजीरगंज के दखिनगांव के पास पुल से गुजरते समय स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। ड्राइवर बचाओ-बचाओ चिल्लाता रहा। हादसे में गाड़ी चला रहा युवक सिंटू किसी तरह बाहर निकल आया और बचाओ-बचाओ चिल्लाता रहा। उसकी आवाज सुनकर पास के होटल संचालक ने गांव वालों को बुलाया और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने जेसीबी से स्कॉर्पियो को बाहर निकाला, लेकिन तब तक गाड़ी में बैठे चारों की दम घुटने से मौत हो चुकी थी।

यह भी देखें :

जब परिवार में कोई नहीं बचा तो पोस्टमार्टम किस लिए होगा – ग्रामीण

ग्रामीणों ने कहा कि जब परिवार में कोई नहीं बचा तो पोस्टमार्टम किस लिए होगा। शशिकांत शर्मा अपने इलाके के प्रमुख किसानों में से एक थे। उनका बड़ा बेटा सुमित राजनीतिक गतिविधियों से भी जुड़ा था और भाजपा से संबंधित था। गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की एक साथ मौत से पूरा गांव में मातम पसर गया है। पोस्टमार्टम के लिए जब शवों को भेजा जा रहा था तो ग्रामीणों ने एंबुलेंस रोक दी और कहा कि जब परिवार में कोई बचा ही नहीं तो पोस्टमार्टम किस लिए होगा।इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलने के बाद शशिकांत की वृद्ध मां की तबीयत और बिगड़ गई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और जांच जारी है। गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

Gaya Acc 1 22Scope News

यह भी पढ़े : Begusarai में सुबह-सुबह दर्दनाक सड़क हादसा, 4 की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Pink Bus: रांची में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 6...

Ranchi Pink Bus, रांची: नगर निगम ने राजधानी रांची में महिलाओं के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाए हैं।...

N Chandrasekaran Resigns: Tata Sons का अगला चेयरमैन कौन? N Chandrasekaran...

N Chandrasekaran Resigns: Tata Sons के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) ने अपने पद को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने Tata Sons बोर्ड...

LNMI में पढ़ने वाले 100 छात्रों को हर सत्र विदेश भेजेगी...

 बिहार के LNMI में हर सत्र 100 विद्यार्थियों को एक महीने के लिए विदेश भेजने की योजना है। AI, क्वांटम कंप्यूटर और अर्बन पॉलिसी...