अवैध विस्फोटक मामले में एसडीओ ने की छापेमारी

साहिबगंज : विस्फोटक पदार्थ मामले में तालझारी के गदवा पहाड़ स्थित माइंस का एसडीओ रोशन साह ने छापेमारी की. छापेमारी में राजमहल एसडीओ रोशन साह के साथ तालझारी बीडीओ साइमन मरांडी, थाना प्रभारी निरंजन कश्यप सहित सशस्त्र बल के जवान रहे.

तालझारी प्रखंड के गदवा पहाड़ स्थित दाग नंबर 60, 61, 62 में संचालित माइंस का एसडीओ ने औचक निरीक्षण किया. मिली जानकारी के अनुसार इन क्षेत्रों में संचालित कई लीजधारक माइंसों के पास विस्फोटक लाइसेंस नहीं है. बावजूद विस्फोटक पदार्थ सप्लाई मामले में संलिप्त बिचौलिया के द्वारा प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर विस्फोटक पदार्थ से भरा वाहन माइंस तक पहुंचाई जाती है.

बता दें कि उक्त विस्फोटक पदार्थों का इस्तेमाल कर बड़े-बड़े पहाड़ों के चट्टानों को तोड़ने का काम किया जाता है. मामले की जानकारी मिलने पर राजमहल एसडीओ रोशन साह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय प्रशासन व थाना प्रभारी की उपस्थिति में स्थल तक पहुंच माइंस की जांच की. जांच के क्रम में माइंस से जरूरी कागजात को जब्त किया है. एसडीओ रोशन शाह ने कहा कि कागजातों की जांच की जा रही है.

रिपोर्ट: अमन

Ranchi- खूंटी एसडीओ सैयद रिजाज पर आईआईटीयन छात्रा को जबरन किस करने का आरोप

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...